नई दिल्ली। अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और राज कुमार स्टारर फिल्म फन्ने खां 3 अगस्त को रिलीज होने जा रही है जिसका प्रमोशन भी शुरू हो चुका है और इसकी शुरूआत हुई है सलमान खान के शो दस का दम से जिसमें फिल्म की हिरोइऩ ऐश्वर्या राय और राज कुमार नजर नहीं आए हैं। जी हां.. .. फिल्म फन्ने खां मूवी का प्रमोशन शुरू हो चुका है। अनिल कपूर फन्ने खां को प्रमोट करने सलमान खान के रियलिटी गेम शो ”दस का दम” के सेट पर पहुंचे। उनके साथ एक्ट्रेस पीहू संद भी नजर आईं। वे फिल्म में अनिल कपूर की ऑनस्क्रीन बेटी के रोल में हैं।
अनिल कपूर, पीहू संद के अलावा सिंगर सुनिधि चौहान भी नजर आईं। लेकिन गौर करने वाली बात ये थी कि राजकुमार राव और ऐश्वर्या राय इस प्रमोशन का हिस्सा नहीं थे। ऐश्वर्या राय और सलमान खान का इतिहास तो जगजाहिर है। कभी रिलेशन में रहे ये एक्स-कपल आज साथ में नजर आने से बचते हैं। इसलिए ऐश्वर्या का नजर ना आना समझ आता है। दूसरी वजह ये भी है कि ऐश्वर्या बेटी और पति के साथ यूरोप में हॉलिडे एंजॉय कर रही हैं।
लेकिन राजकुमार राव क्यों इस प्रमोशन का हिस्सा नहीं बने, इसकी जानकारी अभी नहीं है। बता दें, फन्ने खां में राजकुमार राव अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। फन्ने खां असल में अनिल कपूर और पीहू संद की फिल्म है। मूवी में दिखाया जाएगा कि कैसे एक पिता अपनी बेटी के सिंगर बनने के सपने को पूरा करता है। ‘दम का दम” के सेट पर अनिल कपूर और सलमान खान ने ढेर सारी मस्ती की। हाल ही में दोनों रेस-3 में नजर आए थे।