featured देश

दुष्कर्म मामले में डीडीए के पूर्व निदेशक धर्मवीर रावल की हुई गिरफ्तारी

दुष्कर्म मामले में डीडीए के पूर्व निदेशक धर्मवीर रावल की हुई गिरफ्तारी

नई दिल्ली: कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले के आरोपी दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के पूर्व निदेशक धर्मवीर रावल को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मवीर दो साल पहले अपने पद सेवानिवृत हो चुके हैं। पुलिस के मुताबिक गत वर्ष दिसंबर माह में आरोपी व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ महिला कर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की छानबीन करने के बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

rape
rape
नाबालिग दलित किशोरी के साथ युवक ने किया दुष्कर्म, दुष्कर्म का वीडियो किया वायरल

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला डीडीए में चतुर्थ श्रेणी की कर्मचारी है। पीड़िता ने पूर्व निदेशक और उसके साथियों पर वेतन रुकवाकर प्रताड़ित करने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने ढाई साल तक न सिर्फ उसका यौन शोषण किया बल्कि उसकी वीडियो बनाकर धमकी भी दी थी।

पीड़िता ने बीते वर्ष 29 नवंबर को कोटला मुबारकपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

चीन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया, कहा लद्दाख को अवैध रूप से बनाया केंद्र शासित प्रदेश

Samar Khan

नोटबंदी का नहीं किया कभी समर्थन: पूर्व गवर्नर रघुराम राजन

Rani Naqvi

इस बॉक्सर ने दी विजेंद्र को चुनौती, बोला विजेंद्र का मुंह तोड़ने के लिए करता हूं 10 घंटे अभ्यास

Breaking News