featured देश राज्य

झारखंड के हजारीबाग जिले में एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत

08 66 झारखंड के हजारीबाग जिले में एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर आई है। बीते शनिवार की रात एक परिवार के 6 सदस्यों के मारे जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह परिवार कर्ज के बोझ से दबा था और परेशान था। दरअसल, हज़ारीबाग के सदर थानाक्षेत्र के खजांची तालाब के पास स्थित अपार्टमेंट में एक ही परिवार के 6 लोग की मौत से कोहराम मच गया। हालांकि, यह हत्या है या आत्महत्या अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है और न ही इसके कारणों का पता चल पाया है।

 

08 66 झारखंड के हजारीबाग जिले में एक परिवार के 6 सदस्यों की मौत

 

बताया जा रहा है कि घटना में 2 लोगों की मौत फांसी लगाकर हुई है, जबकि दो का गला कटा गया है। वहीं, 1 की छत से कूद कर जान देने से हुई है। इसके अलावा, 1 बच्चे को जहर य गाला दबा के मारा गया है। मरने वालों में दो महिलाएं, दो बच्चे और दो पुरुष शामिल हैं। टिप्पणियां वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई का कहना है कि इनमें से 5 लोगों ने फांसी लगाकर जान दी है, वहीं एक ने छत से कूदकर जान दी। इस मामले की जांच जारी है। बता दें इसी तरह का मामला मुंबई में बीते दिनों आया, जब एक परिवार के सभी सदस्यों ने खुदकुशी करने की कोशिश की थी।

वहीं दिल्ली के बुरा़ड़ी में बीते दिनों एक परिवार के 11 लोगों को सामूहिक खुदकुशी का मामला सामने आया था। बुराड़ी के चुंडावत (भाटिया) परिवार के 11 सदस्यों में सबसे बुजुर्ग नारायण देवी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उसकी मौत भी परिवार के अन्य 10 सदस्यों की तरह ही फांसी पर लटकने से हुई है। इससे पहले 10 लोगों की पोस्‍टमार्टम में भी गड़बड़ी की आशंका को खारिज करते हुए दिल्‍ली पुलिस का कहना था कि सभी 10 लोगों की मौत फांसी लगाने से हुई है।

Related posts

साल की आखिरी एकादशी, इस मुहूर्त पर करें पूजा, जानें व्रत के फायदे

Rahul

27 नवंबर 2022 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल का समय

Rahul

शिवराज चौहान बोले बिना आवेदन के ही भाई का कर्ज क्यों किया माफ? क्या है इसके पीछे की वजह?

bharatkhabar