featured देश यूपी राज्य

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने दी बसपा प्रमुख मायावती को चुनौती कहा, मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं

06 70 केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ने दी बसपा प्रमुख मायावती को चुनौती कहा, मेरे खिलाफ चुनाव लड़कर दिखाएं

फतेहपुर: आगामी चुनाव को देखते हुए सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने शुरु कर दिए हैं। इसी कड़ी में केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बसपा प्रमुख मायावती को चुनौती दी है कि मेरे खिलाफ फतेहपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़कर दिखाएं।

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति
केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति

फतेहपुर लोकसभा सीट से जीतकर दिखाएं

इस दौरान केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी हमला बोला। आपको बता दें कि केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहुपर जिले के 4 दिवसीय दौरे पर आईं हैं। इस दौरान ज्योति ने कहा कि 2019 में मायावती 2 सीटों पर चुनाव लड़ सकती हैं। अगर वह चुनाव लड़ना चाहती है तो फतेहपुर लोकसभा सीट से जीतकर दिखाएं।

ये भी पढ़ें: बसपा प्रमुख मायावती ने साधा केन्द्र सरकार पर निशाना, कहा स्विस बैंक मामले में जवाब दे केन्द्र सरकार

जनता नहीं विपक्षी पार्टियां डरी हुई हैं

साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि उनका यह बयान निराशापूर्ण है कि यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट है और जनता भय के साए में जी रही है। साध्वी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता भयभीत नहीं लेकिन विपर्क्षी पार्टियां जरुर डरी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अखिलेश ने इस तरह का बयान इसलिए दिया है क्योंकि राज्य में सपा का अस्तित्व खत्म हो रहा है। अखिलेश अपने शासन के जंगलराज को याद करें जिसमें मथुरा जैसा भयानक कांड हुआ था।

Related posts

हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना ने अलग अंदाज में किया स्वागत

lucknow bureua

पुंछ में एलओसी के पास पाकिस्तान ने किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, सैनिक शहीद

Trinath Mishra

फ्लोरेंस तूफान ने अमेरिका में मचाई तबाही, 4 की मौत

rituraj