Breaking News featured दुनिया

हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना ने अलग अंदाज में किया स्वागत

navy 2018013543 हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना ने अलग अंदाज में किया स्वागत

नई दिल्ली। भारत और चीन के संबंधों में तल्खी लगातार बनी हुई है फिर चाहे वो राजनीतिक तौर पर हो या फिर डोकलाम विवाद को लेकर। भारत चीन के इस दुस्साहस का उसी भाषा में जवाब दे रहा है। दरअसल मंगलवार को हिंद महासागर में जब चीन के तीन युद्धपोत दिखाई दिए तो भारतीय नौसेना ने उनका स्वागत कुछ अलग अंदाज में किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।
navy 2018013543 हिंद महासागर में चीनी युद्धपोत, भारतीय नौसेना ने अलग अंदाज में किया स्वागत

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को जब हिंद महासागर में चीन के तीन युद्धपोत दिखे तो भारतीय नौसेना ने ट्वीट किया कि आज हिंद महासागर के क्षेत्र में चीन की 29वीं एंटी पाइरस एस्कॉट फॉर्स का भारतीय नौसेना स्वागत करती है, हैप्पी हंटिंग। हालांकि ये एक तरह का साधारण ट्वीट था, लेकिन भारत के इस संदेश के बाद चीन को अच्छा सबक मिल गया होगा। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से चीन लगातर हिंद महासागर में अपनी मौजूदगी बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

चीन के इन युद्धपोतों को भारतीय नौसेना ने जिस तरह पकड़ा, उससे साफ संदेश गया कि भारत भी हिंद महासागर में अपनी नज़रे गढ़ाए रखता है। समुद्री लुटेकों के खिलाफ मिशन के तहत गश्त के दौरान चीनी युद्धपोत कई बार अफ्रीका में जिबूती और पाकिस्तान के ग्वादर तथा कराची जाते रहते हैं। इससे पहले कई बार उन्हें चीन में भी देखा गया था।गौरतलब है कि चीनी नौसेना के सामरिकविदों ने कई बार अपने इरादे साफ किए हैं।

Related posts

ब्रिटेन के स्कूल ने हिजाब पर रोक लगाने का फैसला लिया वापस

Rani Naqvi

हल्द्वानी: सैन्य सम्मान पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता का भाजपा पर वार, कहा BJP को हर जगह करना पड़ रहा विरोध का सामना

Rahul

कॉफ़ी टेबल बुक लॉन्च के साथ पंच-सरपंचों की सुरक्षा का वादा।

Rozy Ali