Breaking News featured देश

शिवपाल और गायत्री की ‘सपा एंड कंपनी’ में फिर से वापसी

shivpal gayatri शिवपाल और गायत्री की 'सपा एंड कंपनी' में फिर से वापसी

लखनऊ। कई दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के बाद फिलहाल समाजवादी में सुलह हो गई है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भजीते अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल से छीने गए सभी विभाग शुक्रवार देर रात वापस कर दिए इसके साथ ही बर्खास्त किए गए नेता गायत्री प्रजापति को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने का ऐलान किया। अखिलेश यादव ने इस फैसले की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। अपने ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, समाजवादी पार्टी ने शिवपाल से जो मंत्रालय वापस लिए थे वे उन्हें वापस लौटा दिए जाएंगे। गायत्री प्रजापति मंत्रिमंडल में शामिल किेए जाएंगे।

shivpal-gayatri

आपको बता दें कि शुक्रवार को ही पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था मेरे रहते पार्टी में किसी तरह की कोई फूट नहीं हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाते है लेकिन पार्टी में सबकुछ ठीक है। नेताजी ने कहा कि अखिलेश-शिवपाल में कोई झगड़ा नहीं है। रामगोपाल से भी कोई झगड़ा नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरी बात कभी नहीं टालेंगे। बता दें कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को शिवपाल यादव का यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और अखिलेश यादव-शिवपाल से मुलाकात भी की थी।

Related posts

रामगोपाल का ‘सपा रिटर्न’, 6 साल का निलंबन रद्द

Rahul srivastava

पीएम मोदी के बाद रक्षा मंत्री भी बरसे : पाकिस्तान और नरक में जाना एक समान

bharatkhabar

15 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

Rahul