featured धर्म

15 जून 2023 का राशिफल, जानें आज का पंचांग और राहुकाल

aaj ka panchang

Aaj Ka Rashifal: 15 जून 2023 को गुरुवार है. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन विधि- विधान से भगवान विष्णु की पूजा- अर्चना की जाती है. जानिए आज का राशिफल…..

मेष
नए संबंधों में नजदिकियां बढ़ेगी, आज के दिन किसी का बेसब्री से इंतजार रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मनमुटाव होगा। मामूली बात पर विवाद की स्थिति बन सकती है।

वृषभ
घर में बड़ों की राय सफलता के रास्ते दिखाएगी। परीक्षा के परिणाम भी अनुकूल होंगे, कॅरियर में बदलाव चाहते हैं तो ऊं भोमाय नम: का नियमित रूप से जाप करें। इससे आपको बहुत लाभ होगा।

मिथुन
पारिवारिक समारोह में जाने के योग बन रहे हैं, दिन मौज मस्ती में गुजरेगा। संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। राजकार्य से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

कर्क
बच्चों से मित्रवत व्यवहार करें, अपनी मनमर्जी नुकसान दे सकती है, मेहनत करने से भाग्य बदल जाएगा। समय पर काम पूरे करें, आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा।

सिंह
जीवन साथी को समझने की कोशिश करें। आप की वाणी से आपका जीवन सुधर सकता है, नए सौदे होने की संभावना है, धर्मकर्म में रूचि बढ़ेगी। कारोबार में उन्नति संभव है।

कन्या
संतान के कार्यों में खर्च की संभावना है, पारिवारिक चिंता और तनाव रहेंगे। जोखिम और जमानत जैसे कार्य टालने की कोशिश करें, स्वास्थ गड़बड़ रहने की संभावना है।

तुला
शादी ब्याह की चर्चा में सफलता के योग हैं, कारोबार में बड़े निवेश से बचने की कोशिश करें। संतान के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना होगा। शिक्षा से जुड़े लोगों का तबादला हो सकता है।

वृश्चिक
झूठ बोलने से बचें, खुद का नुकसान हो सकता है, विलासिता के सामान पर अधिक खर्च होगा, तेल, तिलहन, अनाज का लाभ मिलेगा, नए संबंधों से भी लाभ होगा।

धनु
व्यापार में बदलाव की स्थिति बनेगी। आकस्मिक धन लाभ होगा। वाहन मशीन आदि का उपयोग सावधानी से करें। प्रेम प्रसंग में सफलता मिल सकती है।

मकर
मानसिक तानव कम होगा, रूके हुए काम पूरे होंगे, पुराना दिया हुआ पैसा भी मिलने की संभावना है। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

कुंभ
आप की कार्य कुशलता से घरवाले खुश होंगे। करियर में स्थिरता नहीं मिलने से तनाव में रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में नजदिकियां बढ़ेगी।

मीन
आज अतिथियों के आगमन की संभावना रहेगी। भूमि में निवेश से लाभ होगा। अपनी बात को अधिकारी के समक्ष रखने में आसानी होगी, आत्मविश्वास कम होने से सफलता नहीं मिलेेगी।

Aaj Ka Panchang: आज 15 जून 2023 गुरुवार का दिन है। ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष द्वादशी 08:32 AM तक उसके बाद त्रयोदशी है । सूर्य -सूर्य जून 15, 06:20 PM तक वृषभ राशि, उपरांत मिथुन राशि में प्रवेश है, योग-सुकर्मा योग 02:02 AM तक, उसके बाद धृति योग, करण- तैतिल 08:32 AM तक, बाद गर 08:33 PM तक, बाद वणिज है, आज का दिन बहुत ही शुभ फलदायक है। देखिए आज का पंचांग…

आज 15 जून का पंचांग

  • हिन्दू मास एवं वर्ष
  • शक सम्वत- 1945 शुभकृत्
  • विक्रम सम्वत- 2080
  • तिथि- द्वादशी 08:32 AM तक उसके बाद त्रयोदशी
  • नक्षत्र- भरणी 02:12 PM तक उसके बाद कृत्तिका
  • करण- गर और वणिज
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • योग- सुकर्मा
  • वार- गुरुवार

आज सूर्योदय- सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- 5:45 AM
  • सूर्यास्त-7:09 PM

आज चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

  • चन्द्रोदय- 3:13 AM15 जून
  • चन्द्रास्त- 4:45 PM15जून
  • राहु काल-02:07 PM से 03:48 PM तक

Related posts

करोड़ों की जमीन पर कबाड़ियों को बसाने वाले दो भाइयों का पर्दाफाश, जल्द होगी गिरफ्तारी

Aditya Mishra

राहुल ने केंद्र सरकार पर फिर साधा निशाना , बोले ना जवान ना किसान मोदी सरकार के लिए 3-4 उद्योगपति मित्र ही भगवान

Aman Sharma

बंद के दौरान संभावित प्रदर्शनों के चलते कई हिस्सों में धारा 144 लागू

Rani Naqvi