लखनऊ। कई दिनों से जारी राजनीतिक उठापटक के बाद फिलहाल समाजवादी में सुलह हो गई है और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भजीते अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल से छीने गए सभी विभाग शुक्रवार देर रात वापस कर दिए इसके साथ ही बर्खास्त किए गए नेता गायत्री प्रजापति को दोबारा मंत्रिमंडल में शामिल करने का ऐलान किया। अखिलेश यादव ने इस फैसले की जानकारी ट्विटर के जरिए दी। अपने ट्वीट में अखिलेश ने लिखा, समाजवादी पार्टी ने शिवपाल से जो मंत्रालय वापस लिए थे वे उन्हें वापस लौटा दिए जाएंगे। गायत्री प्रजापति मंत्रिमंडल में शामिल किेए जाएंगे।
आपको बता दें कि शुक्रवार को ही पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कहा था मेरे रहते पार्टी में किसी तरह की कोई फूट नहीं हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि परिवार में कभी-कभी मतभेद हो जाते है लेकिन पार्टी में सबकुछ ठीक है। नेताजी ने कहा कि अखिलेश-शिवपाल में कोई झगड़ा नहीं है। रामगोपाल से भी कोई झगड़ा नहीं है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरी बात कभी नहीं टालेंगे। बता दें कि इससे पहले मुलायम सिंह यादव ने शुक्रवार को शिवपाल यादव का यूपी अध्यक्ष पद से इस्तीफा नामंजूर कर दिया था और अखिलेश यादव-शिवपाल से मुलाकात भी की थी।