Breaking News featured बिहार राज्य

बिहारः पटना में 40 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिनों में जमकर होगी बारिश!

toophan बिहारः पटना में 40 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिनों में जमकर होगी बारिश!

बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ने से तेज गर्मी का कहर भी बढ़ता जा रहा है। बुधवार(6जून) को सुबह 7 बजे से तेज धूप के कारण ही दोपहर 12 से शाम 5 बजे तक गरम हवाएं चलती रहीं। आर्द्रता 60 फीसदी पर होने के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान सामान्य से 3डिग्री ऊपर पहुंच गया था। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक प्री-मानसून की बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। इसके बाद लगातार लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होंगे।

 

toophan बिहारः पटना में 40 डिग्री पहुंचा पारा, अगले दो दिनों में जमकर होगी बारिश!
प्रतिकात्मक तस्वीर

साइक्लोन अब झारखंड में शिफ्ट हो गया है

न्यूनतम 29.5 डिग्री पर पहुंचने के कारण रातभर उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण ही उमस लगातार बढ़ी हुई है। बिहार में दो दिनों से बारिश बंद है। दक्षिण बिहार में बना साइक्लोन अब झारखंड में शिफ्ट हो गया है। झारखंड और उत्तर प्रदेश में अब भी बारिश हो रही है।

बेमौसम मार से बिहार हो रहा हैं प्रभावित

40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा

मौसम विभाग की की मानें तो 8 जून से बिहार में तेज आंधी-पानी के संकेत हैं। प्री-मानसून की बारिश के दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलेगी । इसके बाद लगातार लोकल थंडर स्टॉर्म विकसित होंगे। साथ ही मानसून भी  आ सकता है। आपको बता दें कि बिहार में सबसे ज्यादा गर्मी पटना में रही है, हलाकि  प्रदेश भर में गर्मी के हालात है। जून के महीने में पटना का तापमान अधिकतम स्तर पर पहुंच गया है।

सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया

गौरतलब है कि बुधवार को 40.2 डिग्री के साथ राजधानी सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। जबकि गया में 40, भागलपुर मे 38.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।प्रदेश भर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर चले जाने के कारण  लोगों को 24 घंटे भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा।

Related posts

परेड ग्राउंड में, किशोर उपाध्याय ने वन अधिकारों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लिया

Rani Naqvi

कोरोना के मामले में स्वत: संज्ञान के बाद केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की विस्तृत रिपोर्ट

Aditya Mishra

आरबीआई का तोहफा, अब एटीएम से प्रतिदिन निकाले जा सकेंगे 4500 रुपए

Rahul srivastava