लाइफस्टाइल

हर कोशिश करने के बाद भी नहीं बन रही गर्लफ्रेंड, ये हो सकता है बड़ा कारण

Untitled 99 हर कोशिश करने के बाद भी नहीं बन रही गर्लफ्रेंड, ये हो सकता है बड़ा कारण

नई दिल्ली। आज के समय में किसी को भी अकेले रहना पसंद नहीं होता है। हर कोई चाहता है कि चाहता है कि उसके जिदंगी में भी कोई लड़की हो जिसके साथ वो समय बिताएं। जिसे वह अपना कह सके। जिससे वह अपना हर सुख-दुख शेयर करें। जिससे वह हर जगह साथ ले जा सकें। दूसरी तरफ आज कल रिलेशनशिप में आना एक ट्रेंड भी बन गया है,वहीं कुछ लोग ऐसे है जो बहुत कोशिश करने के बावजूद सिंगल है। तो आज हम उन लोगों के लिए विशेष रुप से ये आर्टिकल लाएं हैं कि ऐसे कौन से कारण है जिसकी वजह से वो अकेले हैं।

 

Untitled 99 हर कोशिश करने के बाद भी नहीं बन रही गर्लफ्रेंड, ये हो सकता है बड़ा कारण

 

कॉन्फिडेंस

अक्सर लड़के जब भी किसी लड़की से बात करते हैं तो उनके अंदर कॉन्फिडेंस की कमी होती है। कुछ लड़के घबराये हुए से रहते हैं और बात करते हुए बहुत हड़बड़ाए से रहते हैं। किसी से बात करनी हो तो हैंडल नहीं कर पाते।ल़ड़किया ऐसे लड़को से दूर भागती है जिनमें कॉन्फिडेंस की कमी हो। ऐसे लड़कों की गर्लफ्रेंड बनने की संभावना बहुत कम है।

 

X गर्लफ्रेंड

कभ बार ऐसा होता है कि लड़के अपनी  X गर्लफ्रेंड को भुला नहीं पाते हैं जिसकी वजह से उन्हें काफी परेशानी होती है। अगर आप अभी भी अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड की यादों में जी रहे हैं तो यह भी आपके सिंगल होने का कारण हो सकता है, क्योंकि आप किसी और को उस नजर से न देख रहे हैं और न ही मौका दे रहे हैं। आपके लिए हमारी तरफ से एक ही टिप है ‘गो विद फ्लो’। आप बीती बातों पर मिट्टी डालें और अपने जीवन में आगे बढ़ें।

 

चिड़चिड़ापन

कुछ लोगों को स्वभाव काफी चिड़चिड़ा भरा होता है जिसकी वजह से उन्हें परेशानी होती है।  कुछ लोगों का अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित नहीं होता। वें अक्सर कनफ्यूज रहते हैं। जिस वजह से उनका बिहेवियर भी चिड़चिड़ा होता है। लड़कियां हमेशा चिड़चिड़े स्वभाव के लड़कों से दूर रहना ही पसंद करती हैं। तो आपके सिंगल होने का कारण कहीं आपका चिड़चिड़ा बिहेवियर तो नहीं

 

इज्जत न देना

कई बार ऐसा देखा गया है कि लड़के लड़कियों को इज्जत नहीं देते हैं।  कुछ लड़के लड़कियों को सम्मान नहीं देते व न ही उनकी भावनाओं की कद्र करते हैं। इसलिए लड़कियों के साथ अच्छे से पेश आएं और उनके हर छोटे-बड़े काम की इज्जत करेंगे तो संभावनाएं खुलेंगी।

 

दखलअंदाजी

इंसान को अकेलेपन से डर लगता है, लेकिन एक बार अगर किसी को अकेलापन अच्छा लग गया तो फिर उसे किसी की जरूरत भी महसूस नहीं होती है। जिसके चलते उन्हें रिलेशनशिप में आने के बाद सामने वाले का लाइफ में दखलअंदाजी अच्छा नहीं लगता, लेकिन ऐसे में तो गर्लफ्रेंड बनना मुश्किल ही है। तो अगर आपके साथ भी कुछ ऐसे कारण है जिसकी वजह से आप गर्लफ्रेंड नहीं बना पा रहे हैं तो उन कमियों को तुरंत दूर करें।

Related posts

एक संतरे के फायदे हैं हजार

kumari ashu

सर्दियों में फटे होठों की परेशानी से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

Anuradha Singh

इस तरह दिखें आलवेज, कूल और स्टाइलिश…

Anuradha Singh