बिहार

बेमौसम मार से बिहार हो रहा हैं प्रभावित

16 7 बेमौसम मार से बिहार हो रहा हैं प्रभावित

नई दिल्ली। दो दिनो से मौसम की मार अलग अलग राज्यों को अपनी चपेट में ले रही हैं बता दे कि बिहार में बारिश ने कोहराम मचा रखा हैं बारिश के बाद मौसम में जरूर बदलाव आया हैं पर मौसम की मार से बिहार नहीं बच पाया हैं। बता दे कि बिहार में लगभग साढ़े चार बजे तेज आंधी के साथ मौसम में बदलाव आया। लगभग 60 किमी की रफ्तार से पछुआ हवा चली। बता दे कि तेज हवा से के साथ साथ बादलों ने अपना डेरा बिहार पर जमा लिया और देखते ही देखते बारिश ने लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। बता दे कि बिहार में बादलों के चलते दिन में ही अंधेरा सा छा गया। और दिन रात में ही बदल गई। रास्तें पर हालात रात जैसे बन गए।

16 7 बेमौसम मार से बिहार हो रहा हैं प्रभावित

और कुछ ही देर में बारिश ने अपना कहर बरपाना शुरू दिया। बता दे कि बादल मे बिजली कड़कने से पूरा माहौल मानसून जैसा लगने लगा। इस दौरान शहर में कई जगहों पर पड़े गिरने के साथ थोड़ी देर के लिए तेज बारिश भी हुई. गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह में बुधवार का मौसम काफी गर्म रहा था। अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञ की सूचना

बता दे कि बिहार में खराब मौसम के चलते लोगों की आम दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही हैं। और मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा। गरज के साथ तेज बारिश व धूल भरी आंधी चलने की संभावना हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार साईक्लोनिक सिस्टम में बदलाव के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश व उससे लगे क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान तापमान 35 डिग्री से लेकर 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पटना में बुधवार की शाम काले मेघ बादलों ने पहले ढ़ेरा जमा लिया और फिर धूल का गुबार लिये आंधी भी आयी। इसके चलते शहर में कुछ समय के लिए अंधेरा सा छा गया। इस दरम्यान जोरदार बादल गरजे। बिजली तड़की, रिमझिम बारिश भी हुई। जिससे शहर की आबोहवा में ठंडक पसर गयी। थंडर स्टॉर्म की यह प्रवृत्ति अभी कुछ दिन और चलती रहेगी।

किस वजह से बदल रहा हैं मौसम

बता दे कि बेमौसम की मार लोगों पर इसलिए पढ़ रही हैं क्योकि मार्च माह में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस का छू जाना, प्रति चक्रवात की लगातार बनी हुई सक्रियता बिहार के लिए सिरदर्द बन गयी है। लगातार ठंडी हवाओं के बाद भी अप्रैल में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। बुधवार को भी तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा। इन्हीं परिस्थितियों में धरती का तापमान बढ़ गया। इसके चलते नमी वायुमंडल में जा पहुंची. जहां गर्म हवाओं के प्रभाव से वह नमी थंडर स्टॉर्म के रूप में बुधवार को सामने आयी। बता दे कि अगले कुछ दिनों तक थंडर स्टॉर्म की स्थित बनी रहेगी विशेषज्ञों के मुताबिक साइक्लोनिक दशाएं, गर्म हवाएं या धरती की लगातार बढ़ रहा तापमान थंडर स्टॉर्म जैसी मौसमी दशाओं को जन्म देता है। ये सभी दशाएं इन दिनों बिहार में मौजूद हैं।

बेमौसम मार ने ली एक युवक की जान

बता दे कि बिहार में पड़ रही इस बेमौसम मार ने एक युवक को अपनी चपेट में ले लिया हैं। बता दे कि युवक का नाम दिनेश कुमार जो कि मसौढ़ी थाना के बैरीचक गांव में रहता था। जो तेज हवाओं के चलने के कारण पेड़ गिरने की चपेट में आ गया और युवक की मौंत हो गई बता दे कि युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया हैं।
मौसम की मार से किसान परेशान
बता दे कि इस बेमौसम की मार से किसान सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा हैं। और बिहार में इस मौसम की मार से किसानों की फसल को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा हैं। बता दे कि मुख्य रुप से गेहूं औक आम की फसल पूरी तरह बर्बाद हो रही हैं।

Related posts

जनसभा संबोधित करते हुए ओवैसी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- एनडीए सरकार की डिक्सनरी में केवल जातिवाद और धर्मवाद

Trinath Mishra

बिहार में कुदरत का कहर, 11 लोगों की मौत

rituraj

बिहार: मोकामा में तेज रफ्तार कार ने छह लोगों को रौंदा, 3 की मौत, 3 घायल

Rahul