Breaking News featured मध्यप्रदेश राज्य

‘कृषि के बारे में जीरो नॉलेज वाले जेटली किसानों के मुद्दे पर दे रहे हैं ज्ञान’- राहुल गांधी

congress chief ‘कृषि के बारे में जीरो नॉलेज वाले जेटली किसानों के मुद्दे पर दे रहे हैं ज्ञान’- राहुल गांधी

बुधवार को मध्य प्रदेश के मंदसौर में राहुल गांधी 2017 में हुए गोलीकांड में मरे किसानों की बरसी पर रैली करने पहुंचे थे। जिसमें सामिल होने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। राहुल गांधी की इस रैली को राज्य में चुनाव प्रचार की शुरूआत के साथ अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में किसानों को अपनी आकर्षित करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। राहुल गांधी के इस कदम पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी निशाना साधा है।

 

congress chief ‘कृषि के बारे में जीरो नॉलेज वाले जेटली किसानों के मुद्दे पर दे रहे हैं ज्ञान’- राहुल गांधी

 

जेटली ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि आखिर वह (राहुल गांधी) कितना जानते हैं? वह चीजों को कब समझेंगे? वित्त मंत्री के इस बयान पर कांग्रेस अध्यक्ष ने भी पलटवार करते हुए कहा कि कृषि के बारे में जीरो नॉलेज वाले जेटली किसानों के मुद्दों पर देश को ज्ञान दे रहे हैं।

 

मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से राहुल गांधी ने की मुलाकात, थोड़ी देर में रैली को करेंगे संबोधित

 

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी केंद्र की बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कि गांवों में संकट, कृषि क्षेत्र में कर्ज, किसानों की आत्महत्या और उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकना नरेंद्र मोदी सरकार में एक नया चलन बन गया है। समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक सुरजेवाला ने एक बयान में कहा, ‘130 से अधिक किसान संगठन पूरे देश में गांवबंद के जरिए विरोध दर्ज करा रहे हैं। गांवों में संकट, कृषि क्षेत्र में कर्ज, किसानों की आत्महत्या और उपज के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर बिकना नरेंद्र मोदी सरकार में एक नया चलन बन गया है।’

 

अरुण जेटली पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा, ‘बिना विभाग के मंत्री अरुण जेटली कृषि से अनभिज्ञ हैं, लेकिन आज देश को ज्ञान दे रहे हैं।’ गौरतलब है कि जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के मंदसौर के भाषण को लेकर उनकी तीखी आलोचना की और उनकी समझ पर सवाल उठाया।

 

लश्कर-ए-तैयबा ने देश में कई धर्मिक स्थलों को उड़ना की दी धमकी, श्रीकांत शर्मा बोले बोले- नहीं सफल होने देंगे आतंकवादियों के मनसूबे

 

जेटली ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘आखिर वह (राहुल गांधी) कितना जानते हैं? वह चीजों को कब समझेंगे?’ कांग्रेस प्रवक्ता ने केंद्र पर अपने ‘पूंजीपति मित्रों’ को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया और बैंकों के घाटों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मोदी सरकार वास्तव में एनपीए (गैर निष्पाद आस्तियां) सरकार बन चुकी है।’

 

 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार में कृषि विकास दर 1.9 फीसदी है, जबकि यूपीए सरकार में यह 4.2 फीसदी थी। उन्होंने दावा किया कि मंदसौर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की किसान रैली की वजह से ‘किसान विरोधी BJP’ की बुनियाद हिल गई है। बता दें कि मंदसौर गोलीकांड की पहली बरसी पर बुधवार (6 जून) कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूरे दिन एमपी में ही रहे। इस दौरान राहुल ने गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात करने के बाद एक रैली को भी संबोधित किया।

 

 

मंदसौर रैली को संबोधित करते हुए राहुस गांधी ने किसानों से वादा किया कि जिस दिन मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, 10 दिन के अंदर ही किसानों का सारा कर्ज माफ हो जाएगा। इसके साथ ही काग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र की मोदी और राज्य की शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस ने इस रैली को ‘किसान समृद्धि संकल्प रैली’ का नाम दिया था। बता दें कि मंदसौर में एक साल पहले 6 जून को किसानों के ऊपर पुलिस ने गोलीबारी की थी, जिसमें 6 किसानों की मौत हो गई थी।

Related posts

यूपी में पारा 0° पर पहुंचा जाने और शहरों में ठंड का हाल

Rani Naqvi

राजपथ पर दिखी हिन्दुस्तान की ताकत, सेना के जज्बे को सबका सलाम

kumari ashu

भारत ने दिखाई मानवता, चीनी सैनिक को छोड़ा

Pritu Raj