featured दुनिया देश

भारत ने दिखाई मानवता, चीनी सैनिक को छोड़ा

china

नई दिल्ली – भारत-चीन के बीच तनाव काफी बढ़ा है। दोनों देशों में लगातार बातचीत भी चल रही है। लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। इस बीच बीते दिन सुरक्षाबलों ने चुमार-डेमचोक इलाके में एक चीनी सैनिक को हिरासत में लिया था। चीनी सेना में सिपाही कॉरपोरल के तौर उनकी पहचान हुई थी। चीनी सैनिक के मुताबिक उन्होंने अनजाने में भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया है।

अब भारत ने मानवता दिखाते हुए चीनी सैनिक को छोड़ इंसानियत की मिसाल पेश की है। चीनी सैनिक को छोड़ने के बाद ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने कहा कि एक चीनी सैनिक, जो पूर्वी लद्दाख के डेमचोक सेक्टर में एलएसी पर भटक गया था, उसे बुधवार सुबह भारत द्वारा चीनी सेना को सौंप दिया गया है। इससे पहले भारतीय सेना की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया था कि पकड़े गए सैनिक की पहचान चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के कॉरपोरल वांग या लांग के रूप में हुई है। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे चुशुल-मोल्डो सीमा प्वाइंट पर चीनी सेना के हवाले कर दिया जाएगा।

इससे पहले भारतीय सेना ने कल चीनी सैनिक को पहनने के लिए गरम कपड़े और खाना भी दिया था। इससे यह दर्शाता है कि भारत और भारतीय सेना में कितनी इंसानियत है। भारत हमेशा से ही शांति का प्रिय रहा है। भारत कभी पहले युद्ध नहीं चाहता है। लेकिन ये आज का हिंदुस्तान है छेड़ोगे तो छोड़ेगा नहीं। भारतीय सेना आज दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में एक है।

कई बार देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी ये बात कह चुके है कि भारत शांति चाहता है लेकिन अगर कोई भारत के अखंडता को चोट पहुंचने की कोशिश करेगा तो भारत इसका सीधा जवाब देगा। भारत-चीन में फ़िलहाल तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related posts

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी विजयादशमी की शुभकामनाएँ, विजयादशमी बताया को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक

Samar Khan

ग्रेटर नोएडा की लापता लड़कियां बिहार में मिली

Rani Naqvi

जानें ऐसी 5 वस्तुएं जो अपवित्र होते हुए भी हैं पवित्र, गाय के दूध से लेकर गंगा का जल है शामिल

Pooja