लाइफस्टाइल हेल्थ

शारीरिक संबंध बनाने से करते हैं परहेज, हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

Untitled 27 शारीरिक संबंध बनाने से करते हैं परहेज, हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

नई दिल्ली।   शारीरिक संबंध हर इंसान की शारीरिक आवश्‍यकताओं में से एक होता है। शारीरिक संबंध बनाने के जितने फायदें होते हैं शारीरिक संबंध ना बनाने के उतने ही नुकसान होते हैं। अगर आप सेक्स से करने से परहेज करते हैं तो आपको नहीं मालूम आप कहीं न कहीं अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। हो सकता है कि आपके स्‍पर्म की क्‍वॉलिटी कम हो जाये ता आपको कैंसर होने का खतरा भी बना रहता है।

 

Untitled 27 शारीरिक संबंध बनाने से करते हैं परहेज, हो सकते हैं इस बीमारी का शिकार

 

शायद आपको ये पता नहीं कि सेक्स करना कितना सेहतमंद होता है क्योंकि इससे दूरी बरतने पर आपको कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है। न सिर्फ पुरुष बल्कि महिलाओं को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ सकता है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि शारीरिक संबंध ना बनाने से आपको किन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

स्ट्रेस

एक शोध के मुताबिक जो लोग शारीरिक संबंध नहीं बनाते वो जल्दी तनाव का शिकार हो जाते हैं। कई मौकों पर उन्‍हें तनाव महसूस होने लगता है, खासकर भीड़भाड़ वाली जगह पर भी कई बार तनाव में आ जाते है क्योंकि सेक्स करने पर एंडोर्फीन हार्मोन यानि फिल गुड हार्मोन का निष्कासन होता है जो स्ट्रेस को कंट्रोल करने में मदद करता है।

 

शादी के एक साल बाद क्यों फीकी हो जाती है रोमांटिक लाइफ?

 

डिप्रेशन

जो लोग शारीरिक संबंध नहीं बनाते वो अक्सर डिप्रेशन में चले जाते हैं। एक अध्ययन के अनुसार मेलाटोनीन, सेरोटोनीन और ऑक्सिटोसीन पुरूषों के सीमेन या वीर्य में रहता है जो महिलाओं के मूड को बनाने में मदद करता है।

 

इरेक्टाइल डिसफंक्शन

एक शोध के अनुसार जो लोग हफ़्ते में दो बार शारीरिक संबंध बनाते हैं वे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्‍या से उतना नहीं जूझते है जितने कि सेक्स नहीं करने वाले जूझते है। क्योंकि सेक्स बार-बार करने पर पेनाइल मसल्स को मजबूती मिलती है।

 

लो इम्युनिटी

जो लोग शारीरिक संबंध नहीं बनाते उनकी प्रतिरोधक क्षमता पर फर्क पड़ता है। यानि कम से कम हफ़्ते में एक या दो बार भी सेक्स करने से उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ठीक रहती है क्योंकि उनका आईजीए का लेवल ज्यादा रहता है सेक्स नहीं करने वालों की तुलना में।

 

शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत-जाने

 

प्रोस्टेट कैंसर

जो लोग शारीरिक संबंध नहीं बनाते उनके शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता भी कमजोर हो जायेगी। अमेरिकन यूरोलॉजिकल एसोसियेशन के अनुसार जो बार-बार सेक्स करते हैं उनमें प्रोस्टेट कैंसर होने की संभावना कम होती है सेक्स न करनेवालों की तुलना में।

Related posts

Pregnancy Diet Tips: प्रेगनेंसी के दौरान गलती से भी ना करें इन चीजों का सेवन

Neetu Rajbhar

कोरोना के लक्षण दिखाई देने पर इन आसान उपायों से रखें खुद का ख्याल

Aditya Mishra

शुगर के मरीज करें इस तरह भिंडी का सेवन, कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

Kalpana Chauhan