उत्तराखंड राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल

cm rawat 2 4 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बीते शनिवार को महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी के प्रसीडेन्ट डॉ. राजा लुईस की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधमण्डल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड में वैदिक शिक्षा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत स्कूलों में वैदिक शिक्षा, संस्कृति व आयुर्वेद के प्रशिक्षण कराने के बारे में चर्चा की। उन्होंने पर्यटक स्थलों पर वैदिक शिक्षा की जानकारी के लिए ‘थीम पार्क’ बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वैदिक शिक्षा, संस्कृति, आयुर्वेद शिक्षा एवं थीम पार्क से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण तैयार कर अधिकारियों के साथ बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गंगा किनारे ‘थीम पार्क’ का अच्छा सुझाव है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्रों में एक ही स्थान पर विभिन्न तरह की गतिविधयां कराई जा सके इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द मुनि, डॉ. एण्टोनी, मार्टिन स्टिपना आदि उपस्थित थे।

Related posts

मेट्रो यात्रियों के लिए जारी किया गया स्मार्ट कार्ड, जानें आप कैसे उठा पाएंगे इसका लाभ

Trinath Mishra

देवभूमि में पर्यटन को बढ़ावा देगी पं दीनदयाल मातृ-पितृ तीर्थाटन योजना

Breaking News

उत्तराखंड का ऊधमसिंह नगर जिला स्किल डेवलपमेंट मे बना नं 1

Breaking News