उत्तराखंड राज्य

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल

cm rawat 2 4 मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मिला महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधिमंडल

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से बीते शनिवार को महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी के प्रसीडेन्ट डॉ. राजा लुईस की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधमण्डल ने मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखण्ड में वैदिक शिक्षा एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत स्कूलों में वैदिक शिक्षा, संस्कृति व आयुर्वेद के प्रशिक्षण कराने के बारे में चर्चा की। उन्होंने पर्यटक स्थलों पर वैदिक शिक्षा की जानकारी के लिए ‘थीम पार्क’ बनाने का प्रस्ताव भी दिया।

महर्षि वैदिक यूनिवर्सिटी

बता दें कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि वैदिक शिक्षा, संस्कृति, आयुर्वेद शिक्षा एवं थीम पार्क से सम्बन्धित प्रस्तुतीकरण तैयार कर अधिकारियों के साथ बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि पर्यटन और वैदिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए गंगा किनारे ‘थीम पार्क’ का अच्छा सुझाव है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पर्यटन क्षेत्रों में एक ही स्थान पर विभिन्न तरह की गतिविधयां कराई जा सके इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द मुनि, डॉ. एण्टोनी, मार्टिन स्टिपना आदि उपस्थित थे।

Related posts

सीएम हरीश रावत ने स्वास्थ्य मंत्री को किया तलब

shipra saxena

Hathras Gangrape: TMC सांसदो को बॉर्डर पर रोकने से हंगामा , प्रशासन ने बरती सख्ति

Aditya Gupta

ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

Pradeep sharma