Breaking News featured राज्य

कर्नाटक में बीजेपी की हार पर एक्टर प्रकाश राज की चुटकी, ’56 इंच भूल जाइए, 55 घंटे नहीं संभाल सके’, हो गए ट्रोल

प्रकाश राज

कर्नाटक में पांच दिनों  तक चली उठा पटक के बाद आखिरकार 19 मई को बीजेपी के बहुमत साबित ना कर पाने के बाद कांग्रेस और जेडीएस का रास्ता साफ हो गया है। येदियुरप्पा ने पद से इस्तीफा दे दिया है और अब जेडीएस के कुमार स्वामी कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। अब राज्य में कांग्रेस ने 78 सीटों और जेडीएस ने 38 सीटों के साथ गटबंदन की सरकार बनाने का फैसला किया है। कर्नाटक में बीजेपी की हार पर एक्टर प्रकाश राज ने चुटकी लेते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट पर पीएम मोदी के 56 इंच के सीने वाले बयान को लेकर भी तंज कसा है।

 

प्रकाश राज

 

प्रकाश राज ने कहा कि अब ये साफ है कि कर्नाटक का रंग भगवा नहीं होने जा रहा है। कर्नाटक पहले की तरह मल्टी कलर वाला होगा। ये एक ऐसा मैच था जो शुरू होने के पहले ही समाप्त हो गया।

 

कर्नाटक चुनाव मामला: कांग्रेस का बड़ा बयान, येदियुरप्पा के बेटे पर अपने दो विधायकों को बंधक बनाने लगाया आरोप

 

उन्होंने कहा कि 56 इंच के सीने को भूल जाइए, कर्नाटक को 55 घंटे तक सही तरीके से पकड़ कर नहीं रख सके। प्रकाश राज ने कहा कि प्यारे नागरिकों अब और कीचड़युक्त राजनीति का सामना करने के लिए तैयार हो जाइए। हम पहले की तरह लोगों की आवाज के लिए खड़े होते रहे हैं और आगे भी आम लोगों की लड़ाई को आगे बढ़ाते रहेंगे।

 

 

कर्नाटक चुनाव मामला: कांग्रेस का बड़ा बयान, येदियुरप्पा के बेटे पर अपने दो विधायकों को बंधक बनाने लगाया आरोप

 

प्रकाशराज के इस तीखे हमले के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया तो सामने नहीं आई, लेकिन उनके ही ट्विटर अकाउंट पर लोग उन पर टूट पड़े। लोगों ने जमकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। किसी ने उन्हें पूरे भारत का नक्शा पोस्ट कर बताया, तो किसी ने उन्हें जोकर बताया।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

कुछ लोगों ने तो उन्हें पुराना बयान भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था, भाजपा यहां 56 सीटें भी हासिल नहीं कर पाएगी।

 

 

15 मई को आए नतीजों में बीजेपी 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। वहीं 78 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी बार्टी कांग्रेस और 38 सीटों वाली जेडीएस ने गठबंधन में सरकार बनाने का फैसला कर लिया था। लेकिन राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी होने का कारण बीजेपी को सरकार बनाने का न्योता दिया और बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया। जिसके बाद 16 मई को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ भी ली।  राज्यपाल के इस फैसले से नाखुश कांग्रेस और जेडीएस ने आधी रात को सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जहां कोर्ट ने येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री की शपथ लेने के फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया , लेकिन वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन के समय के बजाय शनिवार शाम 4 बजे तक का समय दिया। बीजेपी इस फ्लोर टेस्ट में फेल हो गई और येदियुरप्पा को तीन दिन में ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। अब कुमार स्वामी कर्नाटक के मुख्यमंत्री  रूप में शपथ लेंगे। आपको बता दें कि राज्यपाल के फैसले के बाद बिहार, गोवा, मेघालय और मणिपुर पर भी दिखने लगा था।

Related posts

BJP National Team Announce: जेपी नड्डा ने बीजेपी राष्ट्रीय पदाधिकारियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

Rahul

रजनीकांत को आया अनजान नम्बर से कॉल, कहा- आपके घर के गार्डन में बम है

Rani Naqvi

8 साल के गणेश ने पीएम मोदी से कही मन की बात…पूरी हो गई इच्छा !

bharatkhabar