राज्य Breaking News featured

कर्नाटक में बीजेपी सरकार पर शत्रुघ्न का तंज, ‘ईश्वर कर्नाटक और लोकतंत्र को बचाए’

शत्रुघ्न सिन्हा

कर्नाटक में कल देर रात तक चली उटा-पटक के बाद आखिरकार आज (गुरुवार) बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। कर्नाटक के सियासी ड्रामे पर बीजेपी नेता और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि लोकतंत्र के वोटरों का मजाक बनाया जा रहा है। कर्नाटक में बीजेपी अपने बहुमत का दावा कर रही है और इस पर शत्रुघ्न सिन्हा ने वार करते हुए कहा है कि जन शक्ति पर धन शक्ति न तो स्वीकार्य और न ही वांछनीय है।

 

shatrughn sinha 1 कर्नाटक में बीजेपी सरकार पर शत्रुघ्न का तंज, 'ईश्वर कर्नाटक और लोकतंत्र को बचाए'

 

भाजपा पर चुटकी लेते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट करते हुए कहा कि हर बार आप येन केन प्रकारेण द्वारा सरकार बनाकर आप लोगों को पागल नहीं बना सकते।

 

 

कर्नाटक में बिना बहुमत वाली सरकार बनी है, ये संविधान की हत्या है- राहुल गांधी

 

कर्नाटक का मामला जब देर रात को उच्चतम न्यायालय पहुंचा तो शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा कि इसे मुर्खतापूर्ण की राजनीति कहा जा सकता है। शत्रुघ्न सिन्हा ने आगे कहा कि उम्मीद है और प्रार्थना करते हैं कि उनमें परिपक्वता आएगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अब मामला अदालत में गया है और अदालत ने मध्यरात्रि नाटक के लिए अपनी दयालुता से सहमति व्यक्त की है, जिसके साथ शुरुआत करने के लिए अच्छी खबर है और हम न्यायपालिका का बहुत अधिक सम्मान में करते हैं।

 

 

उन्होंने अपने एक और ट्वीट में लिखा कि हमें न्याय का इंतजार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो मेघालय, मणिपुर और गोवा में हुआ वो ही कर्नाटक में भी होना चाहिए। भाजपा पर एक और चुटकी लेते हुए शत्रुघ्न ने कहा कि ईश्वर कर्नाटक और लोकतंत्र को बचाए।

Related posts

UP Election: तीसरे और चौथे चरण के मतदान के लिए भाजपा आज जारी कर सकती है फाइनल लिस्ट

Neetu Rajbhar

मुश्किलों में फंसे जम्मू कश्मीर के पहले UPSC टॉपर शाह फैसल

Rani Naqvi

स्मृति शेष : मवई चौराहे  पर बोले थे कल्याण, सभी आतंकवादी मुस्लिम ही क्यों?

Shailendra Singh