Breaking News featured राज्य

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने पर गोवा में बोले कांग्रेसी, ‘यहां भी सबसे बड़ी पार्टी को बुलाए गर्वनर’

गोवा

कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी अब गोवा में भी एक्टिव हो गई है। गोवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडणकर ने राज्यपाल मृदुला सिन्हा से मिलने का समय मांगा है। यहां भी कांग्रेस राज्यपाल से कर्नाटक फॉर्मूला अपनाने की मांग कर सकती है। कांग्रेस का कहना है कि जब कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी को सरकार बनाने का निमंत्रण मिला है, तो गोवा में भी ऐसा ही होना चाहिए। इतना ही नहीं खबर है कि बिहार में भी राजद पार्टू नेता तेजस्वी यादव राज्यपाल से मिलेंगे और सबसे बड़ी पार्टी होने का तर्क रखेंगे।

 

rahul कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने पर गोवा में बोले कांग्रेसी, 'यहां भी सबसे बड़ी पार्टी को बुलाए गर्वनर'

 

गुरुवार दोपहर को उन्होंने ट्वीट किया, ” जिस प्रकार कर्नाटक के गवर्नर ने सबसे बड़ी टीम को सरकार बनाने का न्योता भेजा है, क्यों ना यहां भी इसी प्रकार का अवसर कांग्रेस को दिया जाए।” एक ही देश के दो राज्यों में अलग-अलग नियम क्यों।

 

कर्नाटक में बिना बहुमत वाली सरकार बनी है, ये संविधान की हत्या है- राहुल गांधी

 

आपको बता दें कि शुक्रवार सुबह गोवा कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल गवर्नर से मुलाकात कर सकता है। इसके अलावा कांग्रेस अपने सभी विधायकों की गवर्नर के सामने परेड भी करवा सकती है।

 

गोवा की तरह बिहार में भी राजद एक्टिव हो गई है। पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। तेजस्वी यादव शुक्रवार को अपने सभी विधायकों के साथ राज्यपाल सत्यपाल मलिक से मुलाकात करेंगे। तेजस्वी का कहना है कि क्योंकि उनकी पार्टी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी है तो उन्हें भी सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए।

Related posts

इलाहाबाद से सीधे लखनऊ के लिए चलेगी शताब्दी

Rani Naqvi

नोटबंदी के दो महीने पूरेः जेटली बोले कालाधन रखने वालों की हुई है पहचान

Rahul srivastava

प्रशांत कनौजिया को उत्तर प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ravi Kumar