Breaking News featured दुनिया

इंडोनेशिया की 3 चर्च में हुआ आत्मघाती हमला, 6 लोगों की मौत

indonesia इंडोनेशिया की 3 चर्च में हुआ आत्मघाती हमला, 6 लोगों की मौत

जकार्ता: इंडोनेशिया के जावा शहर में तीन चर्च में आत्मघाती हमला होने की खबर सामने आई है। इस धमाके में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, वहीं 13 लोग इसमें घायल हो गए हैं। खबरों के मुताबिक यह घटना पूर्वी जावा के सुरबाया में हुई। घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल सहायता के लिए पहुंच गई है। फिलहाल अभी तक हमले की जिम्मेदारी किसी संगठन द्वारा नहीं ली गई है।

 

indonesia इंडोनेशिया की 3 चर्च में हुआ आत्मघाती हमला, 6 लोगों की मौत

 

पुलिस का कहना है कि यह सभी विस्फोट दस मिनट के भीतर हुए जबकि पहला धमाका सुबह साढ़े सात बजे हुआ। पुलिस ने केवल सांता मारिया कैथलिक चर्च पर हुये हमले की जानकारी दी है। ईस्ट जावा के पुलिस प्रवक्ता फ्रांस बरूंग मनगेरा ने बताया , ‘तीन चर्चों पर तीन हमले किये गये। दुनिया के सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी + वाले देश में एक अल्पसंख्यक धार्मिक समुदाय को निशाना बनाकर किये गये हमले का यह सबसे नया मामला है।’

आपतो बता दें कि शनिवार को ही फ्रांस की राजधानी पैरिस में एक व्यक्ति ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया है जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और कई घायल हो गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, हमलावर पुलिस की कार्रवाई में मारा गया है। हमले के कुछ घंटे बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने इसकी जिम्मेदारी ली है।

Related posts

आप सांसद भगवंत मान के वीडियो पर संसद में हंगामा

bharatkhabar

Delhi IAS Transfer: मनीष सिसोदिया के घर CBI रेड के बाद 12 IAS अधिकारियों का तबादला

Nitin Gupta

रियो में 2 लाख बच्चों को मिलेगा मुफ्त टिकट

bharatkhabar