दीपिका और कंगना के बाद अब ऐशवर्या राय ने भी अपनी जलवा बिखेरनी शुरू कर दिया है। वह शुक्रवार को बेटी आराध्या के साथ फ्रांस पहुंच गई थीं। जासे ही परपल कलर के बटरफ्लाई गाउन पहनकर ऐशवर्या रेड कार्पेट पर उतरी उन्होंने तुरंत सबका दिल जीत लिया। उन्होंने 12 मई को अपनी पहला अपीयरेंस दिया। ऐशवर्या पहले ब्लू कलर के ऑफ शोल्डर ड्रेस में दिखाई दीं। जिसे डिजाइनर मनीष अरोड़ा ने तैयार किया था।
उसके बाद शाम को ऐश ने डिजाइनर मिशेल सिनको की स्लीवलेस ब्लू गाउन में नजर आईं।
ऐश्वर्या का लुक लोगों को काफी पसंद आया। ड्रेस में गाउन के साथ तीन मीटर लंबी केप अटैच थी, जिस पर सिल्क थ्रेड से करीगरी की गई थी। मिशेल सिनको के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक ड्रेस की केप को 1 हजार घंटे में बनाकर तैयार किया गया है। इसमें पूरा काम हैंड वर्क थ्रेड और स्वारोस्की क्रिस्टल से किया गया है।
VIDEO: बेटी आराध्या के साथ Cannes के लिए निकलीं एशवर्या, आज रेड कार्पेट पर बिखेरेंगी जलवा
ऐश्वर्या ने आंखों को पर्पल स्पारकल टच दिया था। रेड लिपस्टिक के साथ पर्पल ईयरिंग के साथ ऐश्वर्या ने पूरे लुक को कम्पलीट किया था। इस गाउन को डिजाइन करने वाले डिजाइनर मिशेल सिनको ने इंस्टाग्राम पर ऐश्वर्या की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि बॉलीवुड गॉडेस 71वें कान्स लुक के लिए तैयार हैं। ऐशवर्या 17 सालों से कांस में शिरकत कर रही हैं।