featured देश राज्य

अदिति सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का किया खंडन

aaditi singh अदिति सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का किया खंडन

नई दिल्ली। रायबरेली की विधायक और इलाके के बाहुबली नेता अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह ने सोमवार शाम ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने ये भी कहा कि राहुल उनके भाई जैसे हैं, वह उन्हें राखी बांधती हैं। राहुल के साथ शादी की खबरों को अफवाह बताते हुए अदिति सिंह ने कहा कि यह कुछ लोगों की शैतानी हरकत है। वो अफवाह फैलाने वालों पर कानूनी कार्यवाई करेंगी।

aaditi singh अदिति सिंह ने ट्वीट कर राहुल गांधी के साथ सगाई की खबरों का किया खंडन

बता दें कि अदिति सिंह ने कहा कि उनके बारे में यह अफवाह कर्नाटक चुनाव को देखते हुए फैलाई जा रही है, जिससे पार्टी और उनके नेता को बदनाम किया जा सके। बता दें कि सोशल मीडिया पर अदिति सिंह के परिवार और सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ कई फोटो वायरल हुए। जिसमें लिखा गया था यह सगाई तय होने के बाद की तस्वीर है।

दरअसल, अदिति सिंह का परिवार हाल में ही सोनिया गांधी और राहुल गांधी से मिलने 10 जनपथ गया था। जहां राहुल और सोनिया के साथ परिवार की तस्वीर सामने आई थी। इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की सगाई की तस्वीर कह कर फैलाया गया। अदिति सिंह की सफाई के बाद अब सोशल मीडिया पर चल रही उनकी शादी की अफवाह थमने की उम्मीद है।

हालांकि अदिति सिंह का ट्विटर अकाउंट अबतक वेरिफाइड नहीं है, लेकिन ट्विटर हैंडल अदिति सिंह का ही माना जा रहा है। बता दें कि हाल में रायबरेली के बड़े कांग्रेस नेता दिनेश प्रताप सिंह पार्टी का दामन छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। जिसके बाद कांग्रेस पार्टी के एमएलसी दीपक सिंह ने उनकी सदस्यता को खारिज करने का नोटिस विधान परिषद में रखा है।

Related posts

अगर आप भी लेती हैं पीरियड्स में पेनकिलर तो हो जाएं सावधान, इन बड़ी परेशानियों का करना पड़ सकता है सामना

Sachin Mishra

यूपी: प्रदेश भर में मुफ्त राशन वितरण का महाअभियान कल से, तैयारियां पूरी

Rahul

सहारनपुर में पत्रकार की हत्या पर मेरठ में उबाल, पचास लाख देने की मांग

bharatkhabar