खेल featured

राष्ट्रपति और खेलमंत्री ने दी साइना और सिंधु को बधाई

10 11 राष्ट्रपति और खेलमंत्री ने दी साइना और सिंधु को बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण औऱ रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर दिये अपने बधाई संदेश में कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई।

10 11 राष्ट्रपति और खेलमंत्री ने दी साइना और सिंधु को बधाई

बता दें कि भारत की लड़कियों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में साइना ने हमवतन खिलाड़ी रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को मात दी। सिंधु को रजत पदक मिला।

साथ ही खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण औऱ रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई दी है। खेलमंत्री ने ट्विटर पर दिये अपने बधाई संदेश में कहा, “दो अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी, दो अविश्वसनीय प्रतिभा की धनी खिलाड़ी,बेहतरीन बैडमिंटन,शानदार प्रतियोगिता। बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के लिए साइना को बधाई और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर सिंधु को बधाई।

उल्लेखनीय है कि भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में साइना ने हमवतन खिलाड़ी रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को मात दी। सिंधु को रजत पदक मिला।

Related posts

भंड़ारी एक बार फिर नेपाल की राष्ट्रपति निर्वाचित, दो तिहाई बहुमत से जीती

lucknow bureua

कर्नाटक चुनाव 2018: 104 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी बीजेपी, पर बहुमत से 8 सीट दूर

rituraj

उत्तराखंड सरकार ने सरकारी और गैर सरकारी संगठनों से कि कोरोना की जंग में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील

Rani Naqvi