December 12, 2023 12:16 am
खेल featured

राष्ट्रपति और खेलमंत्री ने दी साइना और सिंधु को बधाई

10 11 राष्ट्रपति और खेलमंत्री ने दी साइना और सिंधु को बधाई

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण औऱ रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्विटर पर दिये अपने बधाई संदेश में कहा, “राष्ट्रमंडल खेलों में बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण और रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई।

10 11 राष्ट्रपति और खेलमंत्री ने दी साइना और सिंधु को बधाई

बता दें कि भारत की लड़कियों ने हमें गौरवान्वित करना जारी रखा है। उल्लेखनीय है कि भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में साइना ने हमवतन खिलाड़ी रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को मात दी। सिंधु को रजत पदक मिला।

साथ ही खेलमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के अंतिम दिन बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण औऱ रजत पदक जीतने पर साइना नेहवाल और पीवी सिंधु को बधाई दी है। खेलमंत्री ने ट्विटर पर दिये अपने बधाई संदेश में कहा, “दो अनुभवी बैडमिंटन खिलाड़ी, दो अविश्वसनीय प्रतिभा की धनी खिलाड़ी,बेहतरीन बैडमिंटन,शानदार प्रतियोगिता। बैडमिंटन के महिला एकल में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनने के लिए साइना को बधाई और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने पर सिंधु को बधाई।

उल्लेखनीय है कि भारतीय दिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने रविवार को 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया। बैडमिंटन के महिला एकल के फाइनल में साइना ने हमवतन खिलाड़ी रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधु को मात दी। सिंधु को रजत पदक मिला।

Related posts

उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, मेयर सुनील उनियाल समेत 27 VIP के गनर हटाए

pratiyush chaubey

मैनचेस्टर यूनाइटेड में मार्शल ने दिखाया बेहतर प्रदर्शन

Ravi Kumar

आप दीजिए बहुमत मैं दूंगा 5 साल का हिसाब : पीएम मोदी

shipra saxena