Breaking News featured राज्य

कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपनाया पंजाब का फार्मूला

Siddaramaiah कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपनाया पंजाब का फार्मूला

जैसे-जैसे कर्नाटक में विधानसभा चुनाव पास आता जा रहा है वैसे-वैसे राजनीतिक दलों की स्थिति भी साफ होती जा रही है। कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने जहां पंजाब का फार्मूला लागू कर दिया है वहीं मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को पार्टी ने पूरी तरह से फ्री हैंड दे दिया है। जिससे यह साफ हो गया है टिकट आबंटन में पार्टी हाईकमान का किसी तरह से सीधा हस्तक्षेप नहीं होगा।

 

Siddaramaiah कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस ने अपनाया पंजाब का फार्मूला

 

देश के अन्य राज्यों में जहां भाजपा लगातार सत्ता में आ रही है, वहीं पिछले साल पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूर्ण बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाई है। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को फ्रीहैंड देकर मैदान में उतारा था। पंजाब में एक समय ऐसा भी आया जब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नंबर दो पर हो गई और पूरा चुनाव कैप्टन अमरिंदर सिंह बनाम अन्य दल हो गया। कांग्रेस को यह फार्मूला पसंद आ गया।

 

जिसके चलते अब इसे कर्नाटक में भी दोहराया जा रहा है। कर्नाटक में यह पहला मौका है जब सत्तारूढ़ कांग्रेस में मुख्यमंत्री के विरुद्ध कोई बड़ा नेता सक्रिय नहीं है। कांग्रेस में वर्तमान विधायकों अथवा नेताओं का भी कोई बड़ा ग्रुप पार्टी नेतृत्व के विरुद्ध नहीं खड़ा है। ऐसे में कांग्रेस हाईकमान ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को फ्री हैंड दे दिया है।

 

प्रत्याशी चयन से लेकर टिकट आबंटन तक मुख्यमंत्री की ही चलेगी। यही नहीं कर्नाटक में कांग्रेस के नेता अपने भाषण के दौरान न केवल पंजाब का उदाहरण दे रहे हैं बल्कि पंजाब के पैटर्न पर ही चुनावी रणनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। कर्नाटक कांग्रेस के प्रवक्ता एवं महासचिव बी रामचंद्रपा कहते हैं कि भाजपा का विजय रथ पंजाब में हमारे कैप्टन अमरिंदर सिंह ने रोका था वहीं कर्नाटक में भाजपा के विजय रथ को तोड़ने का काम मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा किया जाएगा।

 

वहीं कर्नाटक के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान विधायक शिवमूर्ति बंजारा का दावा है कि यह पहला मौका है जब समूची कांग्रेस पार्टी एकजुट है। सभी विधायक एवं नेता मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को अपना नेता स्वीकार कर चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में यहां चुनाव लड़ा जा रहा है। ऐसे में पंजाब की जीत को 2019 के सेमीफाइनल के रूप में कर्नाटक में दोहराया जाएगा।

Related posts

ब्रह्मोस की तैनाती से बौखलाया चीन, दिखाया अपना खतरनाक लड़ाकू विमान

bharatkhabar

कोरोना ने थाम दी शिवभक्तों की कांवड़ यात्रा..

Mamta Gautam

पुराने नोटों के साथ आरबीआई से निराश लौट रहे हैं लोग

Rahul srivastava