Breaking News featured पंजाब राज्य

किसानों की कर्ज माफी के लिए सभी किसान संगठन हो एकजुट: योगेंद्र

69 yogendra 5 किसानों की कर्ज माफी के लिए सभी किसान संगठन हो एकजुट: योगेंद्र

भवानीगढ़। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और किसान संघर्ष तालमेल कमेटी के सदस्य योगेंद्र यादव ने कहा कि कर्जमाफी के लिए देशभर के किसानों को एकजुट होना हाेगा। किसानों को कर्ज के बोझ से मुक्‍त कराने के लिए किसान संगठन एक साथ अाएं और मिलकर संघर्ष करें। वह यहां अनाज मंडी में कुल हिंद किसान संघर्ष तालमेल कमेटी द्वारा आयोजित किसान कर्ज मुक्ति सम्‍मेलन को संबो‍धित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को कर्जमाफी के लिए सरकार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। अभी तक किसान इसलिए असफल हो रहे हैं क्योंकि वो अलग-अलग होकर हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। देश के 190 किसान संगठन एकजुट होकर अगर सरकार से संघर्ष करेंगे तो जीत जरूर होगी।69 yogendra 5 किसानों की कर्ज माफी के लिए सभी किसान संगठन हो एकजुट: योगेंद्र

यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधते कहा कि देश का किसान कर्ज से मुक्त नहीं बल्कि सरकार की तरफ खड़ा अपना बकाया मांग रहा है। किसानों पर कर्ज तो सिर्फ 14.60 लाख करोड़ है जबकि सरकार पर बकाया 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक है। केंद्र व राज्य सरकारें किसानों की कमाई का करीब दो लाख करोड़ रुपये की धक्केशाही कर रही हैं। पंजाब की कैप्टन सरकार ने भी किसानों की कर्ज माफी की बात कही थी, लेकिन अब उस पर काम नहीं कर रहे। सम्‍मेलन में भारतीय किसान यूनियन एकता डकोंदा, जम्हूरी किसान सभा, जय किसान आंदोलन, आल इंडिया किसान सभा पंजाब  आल इंडिया किसान सभा, आजाद किसान संघर्ष कमेटी व लोक किसान मोर्चा के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया।

Related posts

भारत-आसियान को आपस में जोड़ता है बौद्ध धर्म और रमायण: सुषमा

Breaking News

आज से भोपाल मंडल से गुजरने वाली ये ट्रेनें रद्द, बारिश के कारण किए रूटों में बदलाव

Rahul

किसानों के समर्थन में आया RSS संगठन एसजेएम, केजरीवाल भी रख रहे एक दिन का उपवास

Aman Sharma