Breaking News featured देश मनोरंजन राज्य

अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन कल्ब पहुंचा श्रीदेवी का शव, दोपहर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

download अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन कल्ब पहुंचा श्रीदेवी का शव, दोपहर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

मुंबई। मशहूर अभिनेत्रीृ श्रीदेवी की पार्थिव देह को मंगलवार रात दुबई से मुंबई लाया गया। इसके बाद बॉडी को एयरपोर्ट से सीधे लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया। इस दौरान उनके घर के बाहर फैन्स की भीड़ देखी गई। लोगों को संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3:30 बजे होगा। इससे पहले दुबई पुलिस ने इंडियन कॉन्स्युलेट और उनके परिवार को मंगलवार दोपहर क्लीयरेंस लेटर सौंपने के बाद केस को बंद करने की बात कही। फोरेंसिक रिपोर्ट में सोमवार को खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी की मौत कार्डिएक अरेस्ट से नहीं, बल्कि बाथटब में डूबने से हुई है।download अंतिम दर्शन के लिए सेलिब्रेशन कल्ब पहुंचा श्रीदेवी का शव, दोपहर 3:30 बजे होगा अंतिम संस्कार

बता दें कि अभिनेत्री का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई अनिल अंबानी के चार्टर्ड प्लेन में मंगलवार को साढ़े नौ बजे लाया गया। इसके बाद शव के एंबुलेंस से श्रीदेवी के लोखंडवाला घर ले जाया गया। इस दौरान श्रीदेवी के साथ उनके सौतेले बेटे अर्जुन कपूर, बोनी कुपूर और संजय कपूर भी मौजूद थे। अर्जुन कपूर अपनी सौतेली मां का शव लेने के लिए सुबह-सुबह ही दुबई के लिए निकल गए थे।श्रीदेवी के परिवार वालों ने  इस भावुक पल में परिवार का साथ देने के लिए मीडिया का धन्यवाद। श्रीदेवी का अंतिम संस्कार 3:30 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट में किया जाएगा। दोपहर 2 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में ले जाया जा चुका है और अब से कुछ ही देर में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकते हैं।

 

Related posts

दार्जिलिंग में बस स्टैंड के पास बम विस्फोट, कोई घायल नहीं

Pradeep sharma

बिहारःस्थायी अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के साथ मीटिंग करेंगे राहुल गांधी

mahesh yadav

पश्चिमी राष्ट्रों ने साइबर हमलों के लिए रूस की सैन्य खुफिया एजेंसी को ठहराया जिम्मेदार

mahesh yadav