featured बिहार राज्य

बिहारःस्थायी अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के साथ मीटिंग करेंगे राहुल गांधी

RAHULK बिहारःस्थायी अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के साथ मीटिंग करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बैठक दिल्ली में बिहार कांग्रेस के साथ आज 10 बजे हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी इस बैठक में 2019 के लोकसभा चुनाव और बिहार कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति पर विचार करेंगे । गौरतलब है कि लगभग 8 महीने से बिहार में अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रभार के सहारे चलती आयी है।जिसको ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी ने बिहार कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति लोकसभा चुनाव से पहले करेगी।

 

RAHULK बिहारःस्थायी अध्यक्ष और लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार कांग्रेस के साथ मीटिंग करेंगे राहुल गांधी

बिहार कांग्रेस प्रभारी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, सचिव राजेश लिलौठिया समेत कई कार्यकर्ता रहेंगे

दिल्ली बैठक में बिहार कांग्रेस प्रभारी प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, दोनों सचिव राजेश लिलौठिया, वीरेंद्र सिंह राठौड़, प्रभारी अध्यक्ष कौकब कादरी, विधायक दल के नेता सदानंद सिंह, प्रेमचंद मिश्रा, अशोक राम, अखिलेश सिंह, रंजीता रंजन समेत अन्य पदाधिकारी शामिल हुए  हैं।

12 बजे दिन में सभी पदाधिकारी राहुल गांधी से एक-एक करके मुलाकात करेंगे

आपको बता दें आज सुबह 10 बजे से बिहार कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ राहुलकी बैठक शुरू है। बैठक के बाद लगभग 12 बजे दिन में सभी पदाधिकारी राहुल गांधी से एक-एक करके मुलाकात करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार वन टू वन बैठक में राहुल गांधी पार्टी पदाधिकारियों से बिहार कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर उनसे राय मशविरा कर सकते हैं। राहुल गांधी बैठक में लोकसभा चुनाव में शीट की भागीदारी पर भी चर्चा कर सकते हैं।

बिहार में डॉक्टर के सामने पत्नी के साथ गैंग रेप, नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़

राहुल गांधी बिहार कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में अपने आवास पर बैठक

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बिहार कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ दिल्ली में अपने आवास पर बैठक कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक बैठक का मुद्दा बिहार प्रदेश कांग्रेस के स्थायी अध्यक्ष के चुनने पर विचार और 2019 लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होगी।आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के पहले पार्टी कांग्रेस बिहार के स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति करने पर विचार करेगी। गौरतलब है कि विहार कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रभार जिम्मे चल रही है।

महेश कुमार यदुवंशी

Related posts

अगर चाहतें हैं हाइट बढ़ाना तो इन चीजों का करें सेवन, एक महीने में होगा असर

mohini kushwaha

सुशासन के प्रतीक रहे पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह का निधन

Shailendra Singh

उत्तराखंड: 2022 के चुनावी रण को लेकर AAP ने कसी कमर, सैंकड़ो लोग हुए पार्टी में शामिल

Aman Sharma