Breaking News featured देश

श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने लिखा हमने दिया पद्मश्री, लोगों ने लिया आड़े हाथ

sridevi श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने लिखा हमने दिया पद्मश्री, लोगों ने लिया आड़े हाथ

नई दिल्ली।  मशहूर फिल्म अदाकारा श्रीदेवी के निधन के बाद देश में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया का हर प्लेटफॉर्म शोक संदेशों से भरा नजर आया। इस बीच कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @INCIndia से किया एक ट्वीट सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। उन्होंने ट्वीट के लिए कांग्रेस को ट्रोल करते हुए मौत पर राजनीति न करने की नसीहत दी। हुआ यूं कि कांग्रेस ने उन्हें 2013 में पद्मश्री मिलने पर पार्टी को श्रेय दिया। जिस पर यूजर्स भड़क उठे और इसे शर्मनाक बताने लगे।

SHRIDEVI TWEET श्रीदेवी के निधन पर कांग्रेस ने लिखा हमने दिया पद्मश्री, लोगों ने लिया आड़े हाथ 

 

कांग्रेस ने लिखा कि श्रीदेवी के प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते है। उन्हें 2013 में यूपीए सरकार ने पद्मश्री से नवाजा था।’तीन अन्य ट्वीट भी कांग्रेस पार्टी ने किए। एक ट्वीट में लिखा कि 2012 में 15 वर्षों के ब्रेक के बाद उ्होंने इंग्लिश-विंग्लिश मूवी से वापसी की, वह भारत की पहली महिला सुपरस्टार थीं। इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स कांग्रेस को नसीहत देने लगें। गब्बर नामक ट्विटर यूजर्स ने लिखा-यह भी लिख दीजिए कि जब वो पैदा हुईं, तब नेहरू प्रधानमंत्री थे। शेफाली ने लिखा-हमें आश्चर्य कतई नहीं होगा, यदि इसमें लिख दिया जाए कि इंदिरा और राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में वो जीवित रहीं, मोदी के समय में निधऩ हो गया। सर रविंद्र जडेजा नामक हैंडल ने लिखा-क्या यह तरीका है श्रद्धांजलि देने का। कम से कम मौत पर तो राजनीति मत करिए।

Related posts

टेरर फंडिंग: बेटे की गिरफ्तारी के बाद सलाउद्दीन के घर छापा, मिले जरूरी दस्तावेज

Pradeep sharma

जवाहरबाग में निरंजन ज्योति को घुसने से रोका गया

bharatkhabar

रामपुर में 37.63 करोड़ की परियोजनाओं का सीएम योगी करेंगे लोकार्पण, 63.58 करोड़ की देंगे सौगात

Rani Naqvi