मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी साथ कॉन्ट्रैक्ट, नहीं बनेगी ब्रांड एंबेसेडर

priyanka chopda प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी साथ कॉन्ट्रैक्ट, नहीं बनेगी ब्रांड एंबेसेडर

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा अब PNB घोटाला मामले में फरार नीरव मोदी की प्रोडक्ट लाइन की ब्रांड एंबेसेडर नहीं हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड एंबेसेडर पद को छोड़ दिया है। प्रियंका ने इस संबंध में हुए करार को खत्म कर दिया है। इस बात की जानकारी प्रियंका चोपड़ा के प्रवक्ता ने दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा ने ब्रांड एंबेसेडर पद से हटने का फैसला लिया है। पीएनबी ने नीरव मोदी से कहा है कि वे 11,300 करोड़ रुपये लौटाने की पुख्ता योजना के साथ आएं। इस घोटाले की वजह से भारत का दूसरा सबसे बड़ा बैंक विवादों में आ गया है।

priyanka chopda प्रियंका चोपड़ा ने तोड़ा नीरव मोदी साथ कॉन्ट्रैक्ट, नहीं बनेगी ब्रांड एंबेसेडर
priyanka chopra

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा पिछले साल जनवरी से नीरव मोदी ज्वैल्स की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर थीं। 35 वर्षीया प्रियंका चोपड़ा इन दिनों न्यूयॉर्क में अपनी टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ के सीजन 3 की शूटिंग में व्यस्त हैं। नीरव मोदी पर 11,300 करोड़ रु. के घोटाले का आरोप है और नीरव मोदी के खिलाफ जांच चल रही है। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) नीरव मोदी से इस पैसे को वसूल करने की जुगत में लगा है।

Related posts

शहनाज गिल की फैन हैं रवीना टंडन, बेटी संग बनाया फनी वीडियो

Shagun Kochhar

अपना पहला अलबम जल्द रिलीज करेंगे अमित पॉल

shipra saxena

डब्बू अंकल के बाद एक और अंकल की डांस वीडियो हुई वायरल, लूट रहे हैं वाहवाही

mohini kushwaha