featured देश राज्य

केरल में आदिवासी को बंधक बना कर पीट-पीटकर मार डाला

Kerala

नई दिल्ली। केरल के पलक्कड़ में एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल इस घटना में गांव वालों ने पहले तो एक आदिवासी को बंधक बनाया उसके बाद उसे इतना पीटा कि कुछ टाइम बाद उसकी मौत हो गई। गांव वालों ने उस पर आरोप लगाया था कि उसने दुकान से कुछ चुराया था। उसके बाद 7 हमलावरों को आइडेंटिफाय किया जा चुका है। लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी और न ही कोई आरोप लगाया गया है।

Kerala
Kerala

पुलिस का कहना है कि व्यक्ति गांव के पास के ही जंगल में रहता था और खाने के लिए लोकल शॉप्स से सामान चुराया करता था। माना जा रहा है कि उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। बीते गुरुवार को गांव के लोगों ने उसे पकड लिया और बंधक बनाकर घंटों तक पीटा। कुछ लोगों ने उस वक्त सेल्फी भी ली। शाम को किसी ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने उसको पकड़ा तो उसने उल्टी की और बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे करीब शाम 5 बजे अस्पताल ले जाया गया। उसी वक्त उसकी अप्राकृतिक मौत हो गई।

बता दें कि पलक्कड़ के पुलिस प्रमुख प्रतीश कुमार ने बताया कि इस आदीवासी को गांव वालों ने बुरी तरह से पीटा है। हमने उन 7 लोगों की पहचान कर ली है। हम हत्या की रिपोर्ट दर्ज करने से पहले पोस्ट मार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिसके बाद लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हफ्ते भर में ये तीसरी घटना है। जब लोगों ने शख्स को पीट-पीटकर मार डाला हो। पिछले महीने पल्लीपुरम में मानसिक रूप से बीमार महिला को लोगों ने खूब पीट था। जिसके बाद उसके पैर जला दिए गए थे। उस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

Related posts

मुजफ्फरनगर में बदमाशों ने कि प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या

Rani Naqvi

मैनपुर: मामूली विवाद के बाद युवक की हत्या

Pradeep sharma

UP News: आजमगढ़ में जहरीली शराब का सेवन करने से 3 लोगों की मौत, 44 अस्पताल में भर्ती

Rahul