Breaking News featured देश

ओडिशा तट पर किया गया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर मारक क्षमता

safal ओडिशा तट पर किया गया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर मारक क्षमता

नई दिल्ली। भारत में निर्मित मिसाइल अग्नि-5 का ओडिश के तट पर एक बार फिर सफल परीक्षण किया गया है। अग्नि-5 मिसाइल की बात करें तो इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर तक है और ये कई तरह के हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की खासियत ये है कि ये बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ विरोधी कार्रवाई भी कर सकती है। परमाणु क्षमता से लैस भारत की इस मिसाइल के जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आता है। safal ओडिशा तट पर किया गया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर मारक क्षमता

अग्नि-5 अग्नि सीरीज की मिसाइलें हैं जिन्हें डीआरडीओ ने विकसित किया है। पृथ्वी और धनुष जैसी कम दूरी तक मारे करने में सक्षम मिसाइलों के अलावा भारत के बेड़े में अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं, इन्हें पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइलों को चीन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अग्नि -5 की मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर, व्यास 2 मीटर है और इसका वजन करीब 50 टन का है। इसके अलावा ढ़ेड टन तक परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है व इसकी स्पीड़ आवाज की गति से 24 गुना तेज है।

 

 

Related posts

मध्यप्रदेशः 1 वर्ष में बदलेगी प्रदेश के शहरों की तस्वीर-मंत्री माया सिंह

mahesh yadav

सीसीटीवी में क़ैद हुई एक मां की बहादुरी, बदमाशों से 4 साल की बेटी को बचाया

Rani Naqvi

Share Market Update: तेजी के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में बढ़त

Rahul