Breaking News featured देश

ओडिशा तट पर किया गया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर मारक क्षमता

safal ओडिशा तट पर किया गया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर मारक क्षमता

नई दिल्ली। भारत में निर्मित मिसाइल अग्नि-5 का ओडिश के तट पर एक बार फिर सफल परीक्षण किया गया है। अग्नि-5 मिसाइल की बात करें तो इसकी मारक क्षमता 5000 किलोमीटर तक है और ये कई तरह के हथियार ले जाने में भी सक्षम है। इस मिसाइल की खासियत ये है कि ये बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम के खिलाफ विरोधी कार्रवाई भी कर सकती है। परमाणु क्षमता से लैस भारत की इस मिसाइल के जद में पूरा पाकिस्तान और चीन आता है। safal ओडिशा तट पर किया गया अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5 हजार किलोमीटर मारक क्षमता

अग्नि-5 अग्नि सीरीज की मिसाइलें हैं जिन्हें डीआरडीओ ने विकसित किया है। पृथ्वी और धनुष जैसी कम दूरी तक मारे करने में सक्षम मिसाइलों के अलावा भारत के बेड़े में अग्नि-1, अग्नि-2 और अग्नि-3 मिसाइलें हैं, इन्हें पाकिस्तान को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। अग्नि-4 और अग्नि-5 मिसाइलों को चीन को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अग्नि -5 की मिसाइल की ऊंचाई 17 मीटर, व्यास 2 मीटर है और इसका वजन करीब 50 टन का है। इसके अलावा ढ़ेड टन तक परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है व इसकी स्पीड़ आवाज की गति से 24 गुना तेज है।

 

 

Related posts

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला मरीज के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Rani Naqvi

प्रधानों को सीएम ने लिखी चिट्ठी, सौंपी ये जिम्मेदारी

sushil kumar

बनारस में बोले भाजपा अध्यक्ष, किसानों के लिए मोदी ने किया सबसे ज्यादा काम

Pradeep Tiwari