featured देश राज्य

शर्मनाक: अधिकारी ने शौचालय के बदले महिला से कि शारीरिक संबंध बनाने की बात

toilet

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक चोका देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने नगर निकाय क एक अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि अधिकारी ने भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय के निर्माण के लिए महिला से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की।

toilet
toilet

वहीं महिला की शिकायता के बाद बीते शुक्रवार को जुटमिल पुलिस स्टेशन में पुलिस स्टेशन में रायगढ़ नगर निगम के उप-इंजीनियर आईपी सारथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सारथी पर धारा 509 (बी) के तहत मामला दर्ज किया है। हालांकि अभी तक उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बता दें कि पुलिस का कहना है कि पीड़ित के घर शौचालय का निर्माण किया जा रहा था। 21 नवंबर को नगर निकाय ने अचानक महिला को नोटिस जारी और निर्माण कार्यों को अवैध बताते हुए रोक दिया। महिला ने निर्माण कार्य फिर से चालू करने के लिए आरोपी उप इंजीनियर के सामने वैध दस्तावेज पेश किए।

वहीं सब-इंजिनियर ने अगले दिन महिला को कॉल किया और अश्लील बातें करते हुए शौचालय के बदले शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी। महिला ने पुलिस को बताया कि सारथी ने उसे धमकी भी दी। उसने कहा कि अगर प्रस्ताव नहीं स्वीकारा गया तो वो उसके घर को अवैध बता कर ध्वस्त कर देगा।

Related posts

हिंसा के बाद एक्शन में आई दिल्ली पुलिस, इन 37 किसान नेताओं पर हुई FIR

Aman Sharma

IPL: पंजाब किंग्स को जीत की दरकार, मुंबई इंडियंस से है वॉर

pratiyush chaubey

बर्थडे स्पेशल-पैसों की तंगी ने बनाया साउथ फिल्मों का सुपरस्टार

mohini kushwaha