मनोरंजन

एक बार फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान

ai एक बार फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान

मुंबई। बड़े पर्दे पर ईद का वक्त सलमान खान ने अपने नाम रिजर्व कर रखा है। ईद पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म ताबड़तोड़ कमाई करती है। ये रिकॉर्ड कई साल से बरकरार है, इसलिए कोई भी बड़ा एक्टर अपनी फिल्म ईद के समय रिलीज नहीं करता है। हालांकि सलमान से टक्कर लेने के लिए एक फिल्म सामने आ रही है।

ये और कोई नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म फन्ने खां हैं। बहुत साल बाद सलमान और ऐश्वर्या आमने-सामने होंगे। फर्क ये होगा कि इनकी फिल्म तो साथ में आ रही है, लेकिन ये एक फिल्म में साथ नहीं होंगे। ऐश्वर्या की फिल्म फन्ने खां का लोगो रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर भी होंगे।

 

fanne एक बार फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान

इसका लोगो रिलीज करते हुए राजकुमार राव ने ट्विट किया कि ये है दुनिया का मंच, प्रस्तुत कर रहें हैं फन्ने खां का लोगों, प्रेरणा अरोड़ा को जन्मदिन की बधाई। गौरतलब ये है कि इस ईद सलमान की रेस-3 आएगी जिस सीरिज का सलमान पहली बार हिस्सा बनेंगे।

सलमान की रेस में बॉबी देओल,जैकलीन और डेजी शाह भी होंगे। अब तक रिलीज हुई रेस की दोनो पार्ट सुपरहिट रहीं हैं। सैफ इस फिल्म की पहचान थे, लेकिन उन्हें इस फिल्म से बाहर का रास्ता दिखाया गाया है। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आमने सामने पर जब ये दोनों सुपरस्टार टकराएंगे तो नजारा क्या होगा।

Related posts

अर्जुन रामपाल पर झारखंड सरकार ने लगाया जुर्माना, ये थी वजह

Vijay Shrer

सलमान खान की इस एक्ट्रेस के पास नहीं बचे चाय तक पीने के पैसे, इन फिल्मों में किया काम

mohini kushwaha

फिर हुआ कपिल और सुनील में विवाद और कपिल ने बोला कि…

mohini kushwaha