featured Breaking News देश राज्य

रची जा रही थी पत्रकारों की हत्या की साजिश, ‘देखते ही मारो गोली’

indian army

छत्तीसगढ़ में बुधवार को सुरक्षाबलों का एक विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सुरक्षाबलों को आदेश दिए जा रहे हैं कि अगर कोई पत्रकार दिखे तो उसे तत्काल गोली मार दी जाए। बस्तर में नक्सलियों की रिपोर्टिग के लिए जगंल में चार स्थानीय पत्रकारों की हक्या की साजिश रचने का ऑडियो जैसे ही वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर इसे लगातार शेयर किया जाने लगा।

indian army
army

बस्तर एक काफी संवेदनशील जगह है। यहां पत्रकार की जान को हमेशा खतरा रहता है। जानकारी है कि कुछ दिनों पहले बीजापुर में पुजारी कांकेर की तरफ कुछ पत्रकार रिपोर्टिंग करने के लिए गए थे। लेकिन वहां से लौटने के बाद उन्हें पता लगा कि सुरक्षाबल उन्हें जंगल में ही मारने की साजिश रच रहे थे। रिपोर्टिंग कर लौटे पत्रकारों को जब पता लगा कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह सही सलामत वापस आ गए है तो उसके बाद उनके बीच भय का माहौल बन गया। बुधवार से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में अपनी जगह बना रहा है।

हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह की ऑडियो सामने आने के बाद तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कोई इसे फर्जी बता रहा है तो कोई इसे काफी साल पुरानी बात बता रहा है। लेकिन इस वाक्ये के सामने आने के बाद से ही दिल्ली तक पत्रकारों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। वही यह ऑडियो कैसे आया और किससे आया, एक चर्चा का विषय जरूर बन गया है।

Related posts

जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर से मिले विधायक सुधांशु शेखर

Rani Naqvi

नाइजीरिया में आत्मघाती विस्फोट, 6 लोगों की मौत

bharatkhabar

होम लोन लेने के लिए जानिए SBI की स्किम, देखें इन बैंको की भी ब्याज दरें

Trinath Mishra