छत्तीसगढ़ में बुधवार को सुरक्षाबलों का एक विवादित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में सुरक्षाबलों को आदेश दिए जा रहे हैं कि अगर कोई पत्रकार दिखे तो उसे तत्काल गोली मार दी जाए। बस्तर में नक्सलियों की रिपोर्टिग के लिए जगंल में चार स्थानीय पत्रकारों की हक्या की साजिश रचने का ऑडियो जैसे ही वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर इसे लगातार शेयर किया जाने लगा।
बस्तर एक काफी संवेदनशील जगह है। यहां पत्रकार की जान को हमेशा खतरा रहता है। जानकारी है कि कुछ दिनों पहले बीजापुर में पुजारी कांकेर की तरफ कुछ पत्रकार रिपोर्टिंग करने के लिए गए थे। लेकिन वहां से लौटने के बाद उन्हें पता लगा कि सुरक्षाबल उन्हें जंगल में ही मारने की साजिश रच रहे थे। रिपोर्टिंग कर लौटे पत्रकारों को जब पता लगा कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि वह सही सलामत वापस आ गए है तो उसके बाद उनके बीच भय का माहौल बन गया। बुधवार से ही यह मामला लगातार सुर्खियों में अपनी जगह बना रहा है।
हालांकि सोशल मीडिया पर इस तरह की ऑडियो सामने आने के बाद तरह तरह के कमेंट किए जा रहे हैं। कोई इसे फर्जी बता रहा है तो कोई इसे काफी साल पुरानी बात बता रहा है। लेकिन इस वाक्ये के सामने आने के बाद से ही दिल्ली तक पत्रकारों में हड़कंप की स्थिति देखी जा रही है। वही यह ऑडियो कैसे आया और किससे आया, एक चर्चा का विषय जरूर बन गया है।