featured Breaking News देश राज्य

अब बड़े भी बन रहे हैं ‘खूनी खेल’ का शिकार

blue whale अब बड़े भी बन रहे हैं 'खूनी खेल' का शिकार

इन दिनों खूनी खेल के नाम से मशहूल ब्ले व्हेल गेम सुर्खियों में छाया हुआ है। आए दिन इस गेम के कारण आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे हैं। पहले मामले सामने आते थे कि बच्चे इस गेम का शिकार हो रहे हैं, लेकिन अब बड़े भी इस गेम के कारण डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं। मामला हरियाणा से सामने आया है। यह दो महिलाएं और एक युवक गेम के कारण डिप्रेशन का शिकार हो गए।

blue whale अब बड़े भी बन रहे हैं 'खूनी खेल' का शिकार
blue whale game

तीनों गेम पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूरा मामला पंचकूला से है। यहां एक 35 साल की महिला का अपने पति के साथ काफी वक्त से विवाद था, इस बीच उसके मोबाइल में यह गेम डाउनलोड हो गया और वह इस गेम के चंगुल में फंस गई। जानकारी है कि महिला ने कई टास्कों को पूरा भी कर लिया है। यहां तक की उसने अपने हाथ को ब्लेड से भी काट लिया है। जिस वक्त महिला अस्पताल में पहुंची उस वक्त महिला के शरीर पर काफी सारे ब्लेड के निशान थे।

दूसरा मामला 23 साल के एक युवक के घर में काफी परेशानी थी। लेकिन घर की परेशानी के कारण उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। जिस कारण उसने अपने फोन में यह गेल डाउनलोड कर लिया 23 साल के युवक को किसी ने इस गेम का लिंग दिया था। जानकारी है कि युवक प्राइवेट नौकरी करता है। हालांकि डॉक्टर की सलाह मानते हुए उसने अपने मोबाइल से गेम डिलीट कर दिया। फिलहाल तीनों पीड़ितों का इलाज किया जा रहा है।

Related posts

झारखंड में सिर्फ एक रुपये में होगी महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री

Nitin Gupta

सीएम ने किया ऋण वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ, 25 हजार किसानों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

Aman Sharma

वेतन में ऐतिहासिक वृद्धि करेगा सातवां वेतन आयोग : जेटली

bharatkhabar