देहरादून। देश भर में सभी पार्टीयां अपनी 2019 के चुनाव के लिए तैयार करती दिखाई दे रहीं हैं। लेकिन सभी पार्टियों में से सबसे ज्यादा भाजपा 2019 के चुनाव को लेकर सक्रीय है। सोमवार 18 सितंबर को बीएसपी सुप्रीमों मायावती ने भी जनपद मेरठ में bjp पर काफी निशाना साधे हुए अपनी रैली को संबोधित किया है। वहां बीएसपी सुप्रीमों ने अपने एक घंटे के भाषण में केंद्र व सूबे उत्तर प्रदेश की सरकारों के अच्छे कम और बुरे ज्यादा कामों को बताया था। उसी कड़ी में bjp राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी लगातार रैलीयां करते नजर आ रहे हैं। अमित शाह 19 व 20 सितंबर को अपने दो दिवसीय दौरे पर देहरादून जाने वाले हैं। इन 2 दिनों में वे सांसद व पार्टी के सभी मंत्रीयों व पदाधिकारियों के साथ मिटिंग सहित 21 कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के स्वागत के लिए काफी कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं साथ ही स्वागत समारोह को भव्य बनाने के लिए उनके दौरे के लिए जाने वाले मार्ग पर लगभग 25 कि.मी. तक कम से कम 700 द्वार भी लगाए जाएंगे। इसके साथ मार्गों पर जगह-जगह प्रधानमंत्री मोदी सहित अमित शाह की लगभग एक हजार फोटों भी लगाए जाएंगे। इस आयोजग को काफी भव्य बनाने के लिए स्थानीय विधायक व पदाधिकारी अपनी पूरी ताकत झोकने में लगे हुए दिखते नजर आ रहे हैं। जबकी अभी तक उत्तराखंड भाजपा संगठन ने पार्टी कर्यकर्तायों को पोस्टर व बैनर नहीं दिए गए हैं। उसके साथ स्वागत स्थल पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा समर्थकों को एक जुट करने की योजना भी बनाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि शाह के जत्थे में करीब 50 से ज्यादा बुलेट सवार भी नजर आने की संभावना है, जोकी शाह के इस जत्थे की शोभा बढ़ाने के काम आएंगे।
भाजपा के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी मीडिया से बात चीत में बताया कि प्रदेश में सरकार बने लगभग 6 महीनो हो गए हैं, लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का यह पहला दौरा है। इसी के चलते पार्टी के कार्यकर्तायों व भाजपा समर्थकों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है, और इसी उत्साह के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का अनूमान से भी ज्यादा अच्छा स्वागत किया जाएगा।