featured Breaking News देश

पार्टी नेताओं से मिले संकेत, राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना तय

rahul gandhi 5 पार्टी नेताओं से मिले संकेत, राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना तय

पिछले कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की जगह उपाध्यक्ष राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अब माना भी जा रहा है कि जल्द ही राहुल गांधी अध्यक्ष की कुर्सी संभाल सकते हैं। राहुल गांधी की तरफ से संकेत कुछ दिनों पहले ही आए थे। उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी चाहे तो वह कार्यकारी जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

rahul gandhi 5 पार्टी नेताओं से मिले संकेत, राहुल गांधी का अध्यक्ष बनना तय
rahul gandhi

अब पार्टी की तरफ से भी संकेत आने लग गए हैं। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री वीरप्पा मोइली ने यह बातों ही बातों में यह संकेत दिया है कि अगले महीने राहुल गांधी अध्यक्ष बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी और देश दोनों के लिए ही अच्छा है। वीरप्पा मोइली ने कहा कि पार्टी में सभी को लगने लगा है कि राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने में काफी देर हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अब संगठन चुनाव के इंतजार में हैं और राहुल गांधी सिर्फ चुनवा प्रक्रिय से एआईसीसी (अखिल भारतीय कांग्रेस समिति) के अध्यक्ष बनना चाहेंगे।

उन्होंने कहा कि इस वक्त कांग्रेस की समस्या का दूर करने और पार्टी को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए कुछ बड़ा किए जाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस को बेहतर बनाने में जुटे हैं और सभी राज्यों से जुड़ी समस्या का उन्हें ही समाधान निकालना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अब राज्यवार रणनीति की जरुरत है। आपको बता दें कि इन दिनों कांग्रेस की हालत काफी खराब चलती हुई दिखाई दे रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस को आगे बढ़ने के लिए नई रणनीति की सख्त जरूरत है।

Related posts

टीडीपी ने एनडीए से तोड़ा गठबंधन, कांग्रेस ने बीजेपी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का किया समर्थन: 10 हाइलाइट्स

piyush shukla

इस्लामिक स्कूल से छुड़वाए गए 300 बंधक बच्चे, स्टाफ करता था रेप

Rani Naqvi

अनंतनाग में भारी बर्फबारी से तीन मकान ढहे, श्रीनगर से सभी उड़ानें रद्द

Shagun Kochhar