featured Breaking News देश यूपी राज्य

बागपत हादसा: 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान, अबतक 20 लोगों की मौत

bagpat बागपत हादसा: 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान, अबतक 20 लोगों की मौत

बागपत। यूपी के बागपत में काठा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां नदी में एक नाव पलट जाने 20 के करीब लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग लापता हो गए हैं। जानकारी के अनुसार जिस वक्त यह हादसा हुआ तब नाव में करीब 50 लोग सवार थे। मौके पर राहत बचाव का कार्य शुरू हो चुका है और गोताखोरों की टीम भी नदी में लोगों को ढूंढ रही है।

bagpat बागपत हादसा: 2-2 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान, अबतक 20 लोगों की मौत
bagpat boat accident

लेकिन लोगों की माने तो राहत बचाव कार्य शुरू होने में काफी देर लग गई है। जिससे गुस्साएं लोगों ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे को जाम कर दिया है। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा है कि जाम खुलवाने पहुंची पुलिस से भी ग्रामीणों की हाथापाई हो गई। दूसरी तरफ यूपी के मुखिया सीएम योगी ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। जिसके साथ उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपए मुआवजे का भी ऐलान कर दिया है। इस घटना के बाद से ही हडकंप की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मजदूरी-खेती करने के लिए कई पुरुष-महिलाएं नदी पार करते हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा नाव में ज्यादा लोगों का सवार होने के कारण हुआ है। इस मामले में सीएम योगी ने जांच के आदेश भी दे दिए हैं। प्रशासन की तरफ से इस दुर्घटना में उचित मदद का आश्वासन लोगों को दिया गया है।

Related posts

Prayagraj: त्यौहारों को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च, करी ये अपील

Aditya Mishra

झारखंड : 48 लाख कैश के साथ पकड़े गए थे 3 विधायक, कांग्रेस ने किया सस्पेंड, भाजपा ने की CBI जांच की मांग

Rahul

तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश पर कहर बनकर बरपा ‘वर्धा’

Rahul srivastava