Breaking News featured देश भारत खबर विशेष यूपी राज्य

आधी रात आईएएस अफसरों के तबादले

images आधी रात आईएएस अफसरों के तबादले

उत्तर प्रदेश शासन में कल देर रात बड़ा फेरबदल किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश के  आईएएस अफसरों के तबादले किए गए। इसके अतिरिक्त 3 दर्जन से ज्यादा प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला उत्तर प्रदेश शासन में किया गया। जिनमें 6 जिलों के डीएम व 4 मंडलों के मंडलायुक्त बदल दिए गए। इसके साथ-साथ प्रदेश में 3 दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया गया है।

आधा दर्जन डीएम , चार जिलों के आयुक्त बदले

प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल किए गए हैं। जिनमें छह जिलों के डीएम व चार आयुक्त बदले गए हैं। बड़े लंबे समय से जिस सूची का इंतजार लोगों को था। उस सूची में वे सभी बड़े नाम शामिल हैं। जिनके नामों में फेरबदल होने की चर्चा पंचम तल से लगातार चल रही थी। जिसके बाद इन नामों में बड़े परिवर्तन किए गए हैं। इसकी जानकारी निम्नलिखित है

– आंजनेय कुमार सिंह- कमिश्नर मुरादाबाद

– सुरेंद्र सिंह- कमिश्नर मेरठ

– संजय गोयल- कमिश्नर प्रयागराज

– आर रमेश कुमार- कमिश्नर बरेली

– दीपा रंजन -डीएम बदायूं

– रविंद्र मंदार- डीएम रामपुर

– सौम्या अग्रवाल- डीएम बस्ती

– शुभ्रांत शुक्ला- डीएम चित्रकूट

– आशुतोष निरंजन- डीएम देवरिया

– जितेंद्र कुमार सिंह- डीएम कानपुर देहात

इनमें मुख्यता आंजनेय कुमार सिंह को मुरादाबाद का मंडलायुक्त बनाया गया है। अंजनी कुमार सिंह रामपुर के डीएम रहते हुए पूर्व मंत्री आजम खां व उनके परिजनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी। जिसके बाद अब उनको इनाम में मुरादाबाद मंडल का मंडल आयुक्त नियुक्त किया गया है।

Related posts

ब्रिटेन में कोविड की तीसरी लहर का कहर, PM जॉनसन ने कहा भारत का वैरिएंट सबसे खतरनाक

Shailendra Singh

अटल जी मानवतावाद व सहिष्णुता के सिद्धांतों पर अडिग रहे: उपराष्ट्रपति

bharatkhabar

महंगाई भत्ता व वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग

Aditya Mishra