featured लाइफस्टाइल

जानें- प्रेग्रेंसी में महिलाओं को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए, ऐसे रख पाएंगी होने वाले बच्चे का ख्याल

Foods to avoid in pregnancy know here all tips

नई दिल्ली। Foods to avoid in pregnancy: महिलाओं को प्रेग्रेंसी में काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे में यह सोचना भी गलत नहीं होगा कि इस स्थिति में महिलाओं को क्या-क्या नहीं खाना चाहिए, जिससे बच्चे को नुकसान ना हो। क्योंकि आपकी एक छोटी से लापरवाही बच्चे को नुकसान पहुंचा सकती है। तो आइये आज हम ऐसे बिंदुओं पर चर्चा करेंगे की महिलाओं को प्रेग्रेंसी में किस-किसी चीज से परहेज रखना चाहिए।

यूपी के उद्यमियों ने वियतनाम की तरफ बढ़ाया दोस्ती का हाथ, नवनीत सहगल बोले-हम बेहतर माहौल देने को तैयार

ज्यादा मर्करी वाली मछली का सेवन ना करें

प्रेग्नेंसी में खान-पान का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। क्यों जरा सी लापरवाही से होने वाले बच्चे पर भारी नुकसान हो सकता है। सबसे पहले तो ज्यादा मर्करी वाली मछली का प्रेग्रेंसी में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि मर्करी बहुत विषैला तत्व है, जिसे सुरक्षित नहीं माना जाता है। यह प्रदूषित पानी में पाया जाता है। यही वजह है कि मर्करी की ज्यादा मात्रा नर्वस सिस्टम, इम्यून सिस्टम और किडनी को खराब कर देती है। यही नहीं इसकी थोड़ी भी मात्रा होने वाले बच्चे के विकास पर गंभीर प्रभाव डाल सकती है। माना जाता है कि यह प्रदूषित समुद् समुद्रों में पाई जाती है। इसलिए बड़ी समुद्री मछलियां मर्करी अधिक मात्रा में जमा कर लेती हैं। इसलिए, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को को मर्करी वाली मछली नहीं खानी चाहिए। माना जाता है कि ज्यादा मर्करी वाली मछलियों में शार्क, किंग मैकरल, टूना, स्वोर्डफिश, मर्लिन और ऑरेंज रौफी आती हैं।

मध्यप्रदेशः लागत में 50 प्रतिशत जोड़कर तय होंगे फसल के समर्थन मूल्य-शिवराज सिंह चौहान

अधपकी या शेलफिश मछली का ना करें सेवन

वहीं दूसरी ओर अधपकी या शेलफिश मछली का भी प्रेग्नेंसी में कभी सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि शेलफिश खाने से कई तरह के वायरस या बैक्टीरियल संक्रमण हो सकते हैं। इनमें से कुछ इंफेक्शन आपको जबकि कुछ आपके होने वाले बच्चे को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा सकते हैं। कहा जाता है कि प्रेग्नेंट महिलाओं में लिस्टेरिया संक्रमण आसानी से से हो जाता है। ये बैक्टीरिया गीली मिट्टी और दूषित पानी या पौधों में पाया जाता है और शेलफिश मछली में आसानी से पहुंच जाता है। इसकी वजह से गर्भपात या प्रीमेच्योर डिलीवरी भी हो सकती है। तो इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

अधपका और प्रोसेस्ड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए

प्रेग्रेंट महिलाओं को अपना पूरा ध्यान रखते हुए अधपका और प्रोसेस्ड मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि यह महिलाओं के लिए हानिकारक है। इसे खाने से टोक्सोप्लाज्मा, लिस्टेरिया और  सैल्मोनेला जैसे कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकते हैं, जिसका प्रभाव होने वाले बच्चे पर पड़ सकता है। इससे बच्चे को गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी हो सकती है। अधिकांश बैक्टीरिया मांस के ऊपर जबकि कुछ मीट के अंदर पाए जाते हैं। ऐसे में इन मीट को कभी कच्चा या अधपका नहीं खाना चाहिए। पैटीज और बर्गर वाले प्रोसेस्ड मीट भी खाने परहेज करना चाहिए। स्टोरेज में रखने के दौरान इनमें कई तरह के संक्रमण हो जाते हैं। तो इसका खाना सही नहीं है।

कच्चे अंडे का सेवन माना जाता है घातक

माना जाता है कि कच्चे अंडे भी में सैल्मोनेला बैक्टीरिया पाए जाते है। इन्हें खाने से बुखार, मितली, उल्टी, पेट में ऐंठन और दस्त हो सकते हैं। कुछ मामलों में इस संक्रमण की वजह से गर्भाशय में ऐंठन हो सकती है, जिससे बच्चे का जन्म समय से पहले हो सकता है। कच्चे अंडे खाने वाले खाद्य पदार्थों में स्क्रैम्बल्ड एग और पोच्ड एग भी शामिल हैं। मार्केट में इसके कई प्रोडक्ट्स में कच्चे अंडे मिले होते हैं।

Related posts

वरिष्‍ठ वैज्ञानिक का दावा- नहीं आएगी कोरोना की तीसरी लहर!.. पढ़िए पूरी खबर    

Shailendra Singh

इस हफ्ते इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात

Rani Naqvi

अगर आप चाहते है आपकी आंखे ना हो खराब तो अपनाए यह टिप्स

kumari ashu