Breaking News उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड के रुड़की में कुट्टू का आटा खाने से 40 लोगों की तबियत बिगड़ी

रुड़की

उत्तराखंड के रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में कुट्टु का आटा खाने से 40 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ने का मामल सामना आया हैं। देर रात को तबीयत बिगड़ने पर सभी को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

मरीजों में 20 से ज्यादा महिलाएं

शहर के कई अस्पतालों में भर्ती हुए मरीज रुड़की के ढंडेरा और भगवानपुर क्षेत्र के है। मरीजों में 20 से ज्यादा महिलाएं है। तबियत बिगड़ने पर अस्पताल में पहुंचे मरीजों की जांच की गयी। जांच के बाद कई लोगों को सुबह अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मरीजों ने अस्पताल में किया हंगामा

20 से अधिक मरीज अभी भी अस्पताल में भर्ती है जिनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने इलाज में हीलाहवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ली मामले की जानकारी

मामले की जानकारी मिलते ही प्रशासन जांच में जुट गया हैं। साथ ही ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नमामि बंसल ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अस्पतालों में भर्ती लोगों ने कहां से इस आटे को खरीदा था इसके संबंध में पूछताछ की जा रही हैं। जानकारी मिलने के बाद मामले में सख्त कार्रवाई की जायेगी।

वेस्ट यूपी से जुड़े हुए हैं तार

रुड़की और उसके आसपास के कुछ मिलावटखोर त्योहारी सीजन को भुनाने में जुट गये है। इसके लिए कुछ लोगों द्वारा वेस्ट यूपी के जिलों के लोगों से संपर्क किया जा रहा हैं ताकि त्योहारी सीजन में मिलावटी मावा और रसगुल्ला आदि मंगाकर बड़ा मुनाफा कमाया जा सके। वहीं दूसरी ओर खाद्य सुरक्षा विभाग पर मिलावटीखोरी पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाने की तैयारी की जा रही हैं।

मिलावटखोरी के मामले पहले भी आये सामने

पुरकाजी, बिजनौर और सहारनपुर से प्रदेश में आने वाले मिलावटी मावे और मिठाई के मामले पहले से सामने आते रहे हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग भी इस तरह के कई बार सैंपल लेकर जांच को भेज चुका हैं, और वह सभी सैंपल जांच में फेल हुए है। इससे साफ़ है कि समय-समय पर वेस्ट यूपी से मावा, दूध व रसगुल्ला आता रहता हैं। त्योहारी सीजन के चलते अब यह और अधिक बढ़ने वाला हैं।

जल्द शुरू किया जायेगा चेकिंग अभियान

सुशील कुमार, प्रदीप कुमार, सत्यपाल व दीपक कुमार आदि का कहना है कि पुलिस द्वारा बॉर्डर पर चेकिंग बढ़ाई जानी चाहिए ताकि इस तरह की मिलावटीखोरी और मिलावटखोरा पर शिकंजा कसा जा सके। इसको लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान शुरू कर दिया जायेगा ताकि मिलावटीखोरी पर शिकंजा कसा जा सके और इसे रोका जा सके।

डॉक्टर बना लेडी किलर रुड़की से गिरफ्तार, अनदेखी से आहत होकर करने जा रहा था आत्महत्या

Related posts

Hathras Case में CBI की जाँच शुरू, सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज

Aditya Gupta

मेरठ पहुंचे खेल मंत्री चेतन चौहान

Pradeep sharma

सीपीडब्लूडी कर्मचारियों का आरोप, मंत्री अनुप्रिया के पति ने बनाया बंधक

shipra saxena