देश मध्यप्रदेश राज्य वायरल वीडियो

भोपाल: जिम में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा पति, पत्नी ने चप्पलों से पीटा

जिम में गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े गए पति को पत्नी ने चप्पल से पीटा

Madhya Pradesh: भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया। दरअसल, एक महिला ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जिम में रंगे हाथ पकड़ लिया, जिसके बाद महिला ने सबके सामने ही चप्पल से पति की धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार ये मामला 15 अक्टूबर का है। कोहेफिजा इलाके में तल्हा शमीम नाम का शख्स अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जिम करने गया था। तभी वहां शख्स की पत्नी आ गई। पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ देखने के बाद आग बबूला हो गई और अपने पति व उसकी गर्लफ्रेंड को चप्पल से पिटना शुरू कर दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया।

घटना के बाद दोनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने इस मामले पर बताया कि पत्नी ने पहले से ही अपने पति के और उसके परिवार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस किया हुआ है।

पुलिस के मुताबिक पत्नी को अपने पति पर काफी दिनों से शक था। एक बार उसने अपने पति को एक लड़की के साथ बाइक पर देखा था। इसके बाद से पत्नी अपने पति का पीछा करने लगी। 15 अक्तूबर को शाम छह बजे पत्नी अपनी बहन के साथ पति का पीछा करते हुए जीम सेंटर पहुंची, जहां उसने उसे प्रेमिका के साथ रंगे हाथ पकड़ा।

 

Related posts

भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, कहा तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, चलेगी लंबी लड़ाई

Vijay Shrer

WORLD AIDS DAY 2021: ‘विश्व एड्स दिवस’ आज, जानें इस साल की थीम और इतिहास

Neetu Rajbhar

भारत के इन हिस्सों पर आफत बनकर टूटा सूर्य ग्रहण, भूकंप से कांप उठी धरती..

Mamta Gautam