featured Breaking News देश

भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, कहा तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, चलेगी लंबी लड़ाई

modi 7 भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, कहा तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, चलेगी लंबी लड़ाई

नई दिल्ली। भ्रष्टाचार पर कड़ा रुख अपनाने वाले पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार और इसमें लिप्त लोगों पर जमकर निशाना साधा।एनसीसी के एक समारोह में पहुंचे पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई भारत के युवाओं के भविष्य की लड़ाई है और ये नहीं रुकेगी। आज भ्रष्टाचार के कारण तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में है।

 

modi 7 भ्रष्टाचार पर पीएम मोदी का कड़ा रुख, कहा तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में, चलेगी लंबी लड़ाई

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि एक समय था जब भ्रष्टाचार की चर्चा होती थी लोग मानते थे कि बड़े बड़े लोगों का कुछ नहीं हो सकता, लेकिन अब चीजें बदल गईं हैं।आज तीन पूर्व मुख्यमंत्री जेल में है।बता दें कि लालू यादव, जगन्नाथ मिश्रा जेल में है, वहीं हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला भी भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज देश का नौजवान भ्रष्टाचार बर्दाश्त करने को तैयार नहीं है।समाज में लोगों को भ्रष्टाचार से नफरत है। सिर्फ नफरत से काम नहीं चलेगा, रोष दिखाने से कुछ नहीं होगा, फिर तो लंबी लड़ाई चलानी पड़ेगी।

नौजवानों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ लड़ाई नौजवानों के भविष्य के लिए है।ये लड़ाई नहीं रुकेगी।पीएम मोदी ने कहा कि देश के नौजवानों,एनसीसी कैडटों से कुछ मांगना चाहते हैं और उन्हें उम्मीद है कि वो उन्हें निराश नहीं करेंगे।

Related posts

आप कल निकालेगी तिरंगा यात्रा, यात्रा का उद्देश्य देश की एकता, समृध्दि, भाईचारा और विकास को बढ़ावा देना – संजय सिंह

Rahul

मध्यप्रदेश में सर्द हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, घट रहा है तापमान

Neetu Rajbhar

गूगल ने अभिनेत्री रह चुकीं इस महिला को बनाया वरिष्ठ पदाधिकारी

bharatkhabar