नई दिल्ली। अब से कुछ दिन बाद हम अगले साल 2018 में कदम रखने जा रहे हैं। नए साल में हम नए-नए रोमांच को देखेंगे, लेकिन क्या आपको पता है कि अगले साल दो ऐसी घटनाएं होने वाली है,जिसके बारे में दुनिया ने सोचा भी नहीं होगा। दरअसल बुल्गारियां की भविष्यावक्ता बाबा वेन्गा ने अगले साल होने वाली दो बड़ी घटनाओं की भविष्यावाणी की है। बता दें कि उनकी ज्यादार भविष्यवाणी सच साबित हुई है, उन्होंने अमेरिका के 9/11 आतंकी हमले, 2004 के सुनामी, फुकुशिमा हादसे और आईएसआईएस जैसे प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन की दुनिया में सक्रिया होने की भविष्यवाणी अपनी मौत से पहले ही कर दी थी। वेन्गा का निधन 1996 में 85 साल की आयु में हो गया था।
बाबा वेन्गा ने 2016 में यूरोप पर मुस्लिम आतंकियों के हमले की भविष्यवाणी भी की थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि 2010 में मिडल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो जाएंगे।बाबा वेन्गा की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि उन्होंने मरने से पहले साल 2018 में भी दो बड़े घटनाक्रमों के बारे में भविष्यवाणी की है। बाबा वेन्गा के पास सुपरनेचुरल शक्तियां थीं और वो दुनिया पर आने वाले प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं को भांप लेती थीं। एक रिपोर्ट के मुताबिक बाबा बेन्गा ने भविष्यवाणी की थी की साल 2018 तक चीन अमेरिका को पीछे छोड़ दुनिया की महाशक्ति बन जाएगा।
उन्होंने यह भी भविष्यवाणी की थी कि शुक्र ग्रह पर एक नई तरह की ऊर्जा की खोज होगी। हालांकि, साल 2018 में शुक्र ग्रह पर नई तरह की ऊर्जा की खोज के बारे में की गई बाबा वेन्गा की दूसरी भविष्यवाणी के सच साबित होने की संभावना नहीं है, क्योंकि इस साल किसी भी बड़े देश का शुक्र ग्रह के लिए कोई मिशन नहीं है। बाबा वेन्गा की बात करें तो वो बुल्गारियामं में जन्मी ब्लाइंड भविष्यवक्ता थी। वे नास्त्रेदमस फ्रॉम द बाल्कन के नास से मशहूर है। रूस और यूरोप में काफी लंबे समय तक उन्हें एक संत के तौर पर सम्मानित किया गया। 1996 में उनकी 85 साल की उम्र में मौत हो गई। वेन्गा ने 50 साल में करीब 100 भविष्यवाणियां कीं, जिनमें से ज्यादातर सच साबित हुईं।
बाबा वेन्गा की सच साबित हुईं बाकी भविष्यवाणियां
1) अमेरिका का 44वां राष्ट्रपति अफ्रीकी-अमेरिकी होगा और बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति बने।
2) सेकंड वर्ल्ड वॉर की शुरुआत और इसके नतीजे।
3) जार बोरिस-3 (1918-1943 तक बुल्गारिया के किंग) की मौत की तारीख।
4) चेकोस्लोवाकिया का अलग होना।
5) लेबनान में दंगे (1968)।
6) निकारागुआ में युद्ध (1979)।
7) साइप्रस विवाद (1974)।
8) इंदिरा गांधी का पीएम बनना और उनकी हत्या।
2016 और उसके बाद की भविष्यवाणियां
1) 2016- मुस्लिम यूरोप पर हमला करेंगे और इसका अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा। विनाश का ये अभियान कई सालों तक चलेगा और पूरा महाद्वीप तकरीबन खाली हो जाएगा।
2) 2023- धरती की कक्षा में बदलाव आएगा।
3) 2025- यूरोप की आबादी करीब-करीब शून्य हो जाएगी।
4) 2028- ऊर्जा के नए स्रोत की तलाश में इंसान शुक्र पर पहुंचेगा।
5) 2043- यूरोप में पूरी तरह से इस्लामिक खिलाफत कायम हो जाएगी। दुनिया की अर्थव्यवस्था मुस्लिम शासन के अधीन होगी।