featured दुनिया

इस्लामाबाद उच्चायुक्त से हुए गायब हुए 2 भारतीय अफसर, पाक सरकार को दी गई जानकारी

INDIAN offficer इस्लामाबाद उच्चायुक्त से हुए गायब हुए 2 भारतीय अफसर, पाक सरकार को दी गई जानकारी

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दो भारतीय अधिकारियों के लापता होने की खबर आ रही है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से दो भारतीय अधिकारियों के लापता होने की खबर आ रही है। खबर है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त के दो अफसर पिछले 2 घंटों से गायब है। अफसरों की तलाश की जा रही है। वहीं इस मामले को पाकिस्तान के आला अधिकारियों के सामने उठाया गया है। बता दें कि सीआईएसएफ के दो ड्राइवर ड्यूटी पर बाहर गए थे। लेकिन उनको जहां जाना था वो वहां नहीं पहुंचे। आशंका है कि कहीं उनको अगवाह न किया गया हो। वहीं दोनों अफसर जिस ड्राइवर के साथ गए थे उसकी तलाश की जा रही है। वहीं पाकिस्तान सरकार को इसकी जानकारी दे दी गई है।

बता दें कि इससे पहले भी इस्लामाबाद में भारत के एक राजनयिक को डराने की कोशिश की थी। आईएसआई के एक एजेंट ने भारतीय राजनयिक का पीछा किया और उनकी जासूसी करने लगे। इस घटना पर भारत ने पाक के खिलाफ कड़ा विरोध जताया था। इससे पहले इस्लामाबाद में तैनात शीर्ष भारतीय राजनयिक गौरव अहलूवालिया को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की तरफ से परेशाम करने का मामला सामने आया था।

https://www.bharatkhabar.com/citizens-of-pakistan-administered-kashmir-will-demand-to-be-part-of-india/

वहीं उनको डराने की कोशिश की जा रही है। गौरव का बाइक के जरिए पीछा किया गया और उनको डराया गया। वहीं इससे पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले भारत की सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायोग के 2 वीजा सहायकों को हिरासत में लिया गया था। इन पर आरोप था कि भारतीय सुरक्षा तैयारियों की जानकारी और आंतरिक सूचनाओं की जासूसी करते हैं और उसको लीक करते हैं। पाकिस्तान के इन दोनों अफसरों को भारत ने पर्सोना-नॉन ग्रेटा घोषित किया था और वापस पाकिस्तान भेज दिया था।

Related posts

16 फरवरी 2022 का राशिफल: आर्थिक संकट का होगा निवारण, जानें आज का राशिफल

Neetu Rajbhar

पेट्रोल-डीजल में फिर लगी आग, दाम शतक पूरा करने के बेहद करीब

Yashodhara Virodai

सीएम योगी आज जाएंगे दिल्ली, CDS बिपिन रावत सहित सभी शहीद सैनिकों को देंगे श्रद्धांजलि

Neetu Rajbhar