featured पंजाब

दिल्ली से 150 प्रवासियों को बस से उनके गृह राज्य पंजाब भेज गया

पंजाब 1 दिल्ली से 150 प्रवासियों को बस से उनके गृह राज्य पंजाब भेज गया

नई दिल्ली: कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण दिल्ली के नेहरू विहार में एक सरकारी आश्रय गृह में रह रहे पंजाब के करीब 150 प्रवासियों को रविवार को बस से उनके गृह राज्य भेज दिया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय ने एक ट्वीट में कहा कि नेहरू विहार के सर्वोदय विद्यालय में रहे रह पंजाब के प्रवासियों की गृह राज्य भेजने से पहले जांच की गई।

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा, ” नेहरू विहार के सर्वोदय विद्यालय में बने दिल्ली सरकार के अस्थायी आश्रय गृह में रहने वाले पंजाब के प्रवासी आज सुबह अपने गृह नगर के लिए रवाना हो गए। हमारी चिकित्सा टीमों ने उनकी जांच की और उन्हें खाना, मास्क और सेनेटाइजर दिया। ईश्वर उन सब पर अपनी कृपा बनाए।

https://www.bharatkhabar.com/punjab-government-allows-home-delivery-of-liquor-it-will-not-rush-to-liquor-shops/

बता दें कि दिल्ली सरकार ने शहर में आश्रय गृहों में रह रहे प्रवासी कामगारों को उनके गृह राज्यों में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मध्य प्रदेश के 1000 और बिहार के 1200 से अधिक प्रवासी कामगारों को इस सप्ताह की शुरुआत में ट्रेनों से उनके घर भेजा गया था।

Related posts

9 घंटे की पूछताछ के बाद ED की हिरासत में संजय राउत, लगे हैं ये आरोप

Rahul

लॉकडाउन में जियो फ्री में दे रहा 2 जीबी रोजाना का डाटा, बिना पैसे खर्च किए आपको करना होगा बस ये काम..

Mamta Gautam

उत्तराखण्डःडीएल और आरसी साथ रखने की जरुरत नहीं, अब फोन से होगा काम

mahesh yadav