featured Breaking News देश राज्य

सिर्फ उद्योगपतियों से देश नहीं चलता- राहुल गांधी

modi and rahul gandhi सिर्फ उद्योगपतियों से देश नहीं चलता- राहुल गांधी

इन दिनों राहुल गांधी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। महाराष्ट्र पहुंचने के बाद शुक्रवार को उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की जिसके राहुल गांधी ने नांदेड़ में किसान रैली को संबोधित किया। मराठवाड़ा क्षेत्र में नांदेड़ और परभणी इलाकों का दौरा करने वाले हैं। शुक्रवार को किसान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार को अपने निशाने पर लेते हुए साफ कहा कि यह सरकार सिर्फ उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाती है। उन्होंने कहा कि सिर्फ उद्योगपतियों से देश को नहीं चलाया जा सकता है।

modi and rahul gandhi सिर्फ उद्योगपतियों से देश नहीं चलता- राहुल गांधी
rahul attack pm modi

उन्होंने कहा कि पिछले तीन सालों में महाराष्ट्र के 900 किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने किसानों की आत्महत्या को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया और कहा कि इतनी मात्रा में किसानों की आत्महत्या होने के बाद सरकार कुछ नहीं कर रही है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में ऋण माफी समेत किसानों की आवाज को उठाया। नांदेड़ में अक्टूबर में निकाय चुनाव होने वाले हैं और यहां नांदेड़ को कांग्रेस का गढ़ भी माना जाता है। ऐसे में कांग्रेस निकाय चुनावों में विजय हासिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

नांदेड़ से दो घंटे की दूरी पर परभणी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी सड़क मार्ग से पहुंचे, इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पिछले तीन सालों में 900 किसानों ने आत्महत्या कर ली है। लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ही किसानों की आत्महत्या करने का एकमात्र कारण है।

Related posts

मार्च में ही गर्मी दे रही है थर्ड डिग्री टॉर्चर

shipra saxena

नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक लाख का ईनामी गिरफ्तार

bharatkhabar

पाकिस्तान लाशें गिनकर माथा ठोक रहा है भारत के नेता सबूत मांग रहे हैं: मोदी

bharatkhabar